इंदौर: NEET री-एग्जाम को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी, सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा के लिए जैमर की व्यवस्था

Indore: इंदौर में 21 जून को होने वाली NEET री-एग्जाम को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. शहर में करीब 23 हजार से अधिक छात्र परीक्षा देंगे. इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है.
indore news

फाइल फोटो

Indore: इंदौर में 21 जून को होने वाली NEET री-एग्जाम को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. शहर के 57 परीक्षा केंद्रों पर करीब 23 हजार से अधिक छात्र परीक्षा देंगे. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक आयोजित होगी. सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, पुलिस बल और उड़नदस्ते लगातार निगरानी रखेंगे. गर्मी को देखते हुए पानी, छांव, बिजली, मेडिकल टीम, एम्बुलेंस और व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है. परिजनों के लिए टेंट लगाए गए हैं. कलेक्टर शिवम वर्मा और पुलिस अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया है.

DAVV के IIPS कॉलेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया

DAVV के IIPS कॉलेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा देंगे. सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और सुरक्षा के लिए जैमर की व्यवस्था की जा रही है. साथ ही अभिभावकों के लिए पानी और टेंट की सुविधा के साथ मेडिकल व्यवस्था और पुलिस बल की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है.

परीक्षा कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार

इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि NEET-2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण और अच्छे तरीके से कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है. जिले के 57 परीक्षा केंद्रों पर पानी, साफ-सफाई, सुरक्षा और बैठने की पूरी व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने बताया कि छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए परिवहन व्यवस्था भी बेहतर की गई है. अभिभावकों के लिए भी रुकने और इंतजार करने की व्यवस्था की जा रही है. प्रशासन का पूरा प्रयास है कि परीक्षा बिना किसी दिक्कत के हो और विद्यार्थी सिर्फ अपनी परीक्षा पर ध्यान दें.

रेलवे ने यात्रियों के लिए खास सुविधा

रेलवे अधिकारी ने बताया की परीक्षा को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए खास सुविधा दी है. इंदौर, भोपाल और रतलाम के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. इंदौर से 20 जून को ट्रेन 11:25 बजे चलकर शाम 7 बजे भोपाल पहुंचेगी. वापसी में भोपाल से 7:40 बजे ट्रेन चलकर रात 12:55 बजे रतलाम पहुंचेगी. इसके अलावा डॉ. अंबेडकर नगर से बांद्रा टर्मिनस और वापसी में भी स्पेशल ट्रेन चलेगी. यह व्यवस्था यात्रियों और छात्रों की भीड़ को देखते हुए की गई है.

ये भी पढ़ें: CM मोहन यादव ने किया इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन, प्रोजेक्ट के लिए 2935.15 करोड़ रुपये स्वीकृत

ज़रूर पढ़ें