Indore News: भारत का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर इन दिनों गंदगी से परेशान है. शहर की कई गलियां और मोहल्ले कचरे के अंबार से परेशान है. लोग बदबू से परेशान हैं. कई सारी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है.
Indore IDA Ground Rent Controversy: इंदौर में IDA के मैदान के किराये को लेकर अब सियासत गरमा गई है. रीजनल पार्क के सामने मैदान के इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस ने IDA की किराया नीति पर सवाल खड़े किए हैं. कांग्रेस का दावा है कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए महज 3-4 दिनों के इस्तेमाल पर करीब 14 लाख रुपए किराया लिया गया
Indore News: दूध किसान संघ ने बढ़ी कीमत को नाकाफी बताते हुए किसानों को 70 रुपए प्रति लीटर खरीद मूल्य देने की मांग की है. किसानों का कहना है कि पशुओं के चारे और खल-चापड़ सहित उत्पादन लागत लगातार बढ़ रही है. मांग पूरी नहीं हुई तो दूध सप्लाई रोकने पर फैसला लेने की चेतावनी भी दी गई है
घटना के दौरान किसी मरीज या कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं है. सुबह के समय न्यू ओपीडी में मरीजों और डॉक्टरों का आना शुरू हो जाता है, ऐसे में सांप के अंदर आने से सुरक्षा को लेकर भी चिंता की स्थिति बनी रही.
MP News: देश के 50 शहरों में स्वच्छता और सैनिटेशन व्यवस्था को मॉडल बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने PRAGATI-50 (प्रो-एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन) पहल शुरू की है. मध्य प्रदेश से इंदौर, भोपाल और उज्जैन को इस पहल में शामिल किया गया है.
Indore News: होलकर साइंस कॉलेज में गणपति विसर्जन को लेकर चल समारोह निकाला जा रहा था. इसी दौरान दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई और कुछ ही देर में विवाद मारपीट में बदल गया. पार्किंग एरिया में दोनों पक्षों के बीच बेल्ट और डंडों से मारपीट हुई.
Indore News: शराब के नशे में एक व्यक्ति ने खाना ठंडा होने की बात को लेकर डिलीवरी बॉय के साथ विवाद कर मारपीट की. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
Indore News: हादसे के वक्त लिफ्ट में सात लोग मौजूद थे, जो सभी घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसीपी मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों की मदद से लिफ्ट का गेट तोड़कर सभी घायलों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.
Indore News: राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने आयोजकों को 31 बिंदुओं की शर्तों की सूची सौंपी है.
Indore Beautician Death: इंदौर के तिलक नगर के LX होटल में 32 वर्षीय ब्यूटिशियन सोनाली शर्मा की संदिग्ध मौत हो गई. वह पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल के साथ होटल आई थी. मुंह से झाग निकलने से जहर की आशंका है. पुलिस ने CCTV जब्त किया है और कारोबारी की तलाश कर रही है.