इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव की फिसली जुबान! कैलाश विजयवर्गीय को बताया ‘जल संसाधन’ मंत्री, तुलसी सिलावट को ‘सांसद’

Indore News: संबोधन के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव की जुबान फिसल गई. उन्होंने मंच पर मौजूद कैलाश विजयवर्गीय को जल संसाधन मंत्री बता दिया. यही नहीं उन्होंने तुलसी सिलावट को सांसद कहकर संबोधित कर दिया
indore Mayor Pushyamitra Bhargava referred to Kailash Vijayvargiya as Water Resources Minister

इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव

Indore News: इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में संबोधन के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव की जुबान फिसल गई. उन्होंने मंच पर मौजूद कैलाश विजयवर्गीय को जल संसाधन मंत्री बता दिया. यही नहीं उन्होंने तुलसी सिलावट को सांसद कहकर संबोधित कर दिया. इसके बाद उन्होंने खुद को संभाला और कैलाश लालवानी को सांसद कहकर संबोधित किया.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर के अटल पथ में आयोजित कार्यक्रम में 60 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया. इस कार्यक्रम में सीएम के अलावा कैबिनेट मंत्री, सांसद और विधायक और इसके साथ ही कई दिग्गज नेता शामिल हुए. इसी कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव पहुंचे थे. मंच से संबोधन के दौरान उनसे चूक हो गई.

भार्गव ने कहा कि हमारे जल संसाधन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, आदरणीय सांसद तुलसी सिलावट. जब उनको आभास हुआ तो उन्होंने खुद को सुधारते हुए आदरणीय तुलसी सिलावट कहा. सांसद कैलाश लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला और बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा समेत अन्य नेताओं का नाम पुकारा. इस संबोधन के दौरान वे असहज दिखे. फौरन अपनी गलती को सुधार ली.

ये भी पढ़ें: Khandwa News: मंत्री विजय शाह ने फहराया तिरंगा, गिनाई सरकार की उपलब्धियां, मार्च पास्ट की ली सलामी

कौन, क्या है? ये भी जान लीजिए

कैलाश विजयवर्गीय बीजेपी के वरिष्ठ नेता के साथ-साथ मोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं. उनके पास दो मंत्रालय हैं, जिनमें संसदीय कार्य और शहरी विकास विभाग शामिल हैं. वहीं, सांवेर विधानसभा सीट से विधायक तुलसी सिलावट मध्य प्रदेश सरकार में जल संसाधन मंत्री हैं. सिलावट कैबिनेट स्तर के मंत्री हैं. इसके अलावा इंदौर लोकसभा सीट से कैलाश लालवानी सांसद हैं. वे दो बार से इसी सीट विधायक हैं.

ज़रूर पढ़ें