Indore: शहर में गुमटियां और अवैध ठेले हटाने की कार्रवाई को लेकर गुरुवार को इंदौर नगर निगम मुख्यालय में जमकर हंगामा हुआ. नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना के हितग्राहियों के साथ निगम पहुंचीं और अपर आयुक्त आकाश सिंह से कार्रवाई को लेकर सवाल पूछे. इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हुई और करीब 5 मिनट तक माहौल गरम रहा.
भेदभाव न करें-नेता प्रतिपक्ष
नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन चुनिंदा गुमटियों और ठेलों पर ही कार्रवाई कर रहा है. उन्होंने कहा कि शहर में कई जगहों पर अवैध गुमटियां लगी हुई हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही.
उन्होंने अपर आयुक्त से मांग की कि यदि नियमों का पालन कराना है तो पूरे शहर में समान रूप से कार्रवाई की जाए. “निगम गुमटियां हटा रहा है तो पूरे इंदौर में लगी सभी अवैध गुमटियों पर एक साथ कार्रवाई हो. सिर्फ गरीब और छोटे व्यापारियों को निशाना बनाना न्यायसंगत नहीं है.
Ias आकाश सिंह और इंदौर निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट बीच बहसhttps://t.co/ANK23cujYn pic.twitter.com/y4s1DXMtEI
— SanjayGupta_Journalist (@sanjaygupta1304) August 7, 2026
अपर आयुक्त का जवाब
अपर आयुक्त आकाश सिंह ने स्पष्ट किया कि निगम कहीं भी गुमटियां लगाने की अनुमति नहीं देता. उन्होंने कहा कि जहां भी अवैध गुमटी या अतिक्रमण की जानकारी मिलेगी, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से ऐसे स्थानों की सूची देने को कहा ताकि वहां भी कार्रवाई कराई जा सके.
स्ट्रीट वेंडरों ने बताई परेशानी
बैठक में पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना के हितग्राहियों ने भी अपनी समस्या रखी. उनका कहना था कि निगम ने उनके ठेले जब्त कर लिए हैं, लेकिन न तो हॉकर्स जोन में जगह दी जा रही है और न ही जब्त सामान वापस मिल रहा है. आखिर में अपर आयुक्त ने सभी शिकायतों पर विचार करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ.
ये भी पढ़ें:‘मुझे Gen-Z पर आंख मूंदकर भरोसा…’, RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- इनका विरोध देश के खिलाफ नहीं
