Indore News: भाई के नाम शुरू किए ढाबे पर शराब परोस रहे थे, जेल भेजे गए राजा रघुवंशी के भाई सचिन और विपिन

Indore News: इंदौर के राऊ क्षेत्र में पुलिस ने होटल और ढाबों की चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस टीम ने राजा भोज ढाबे पर बिना लाइसेंस शराब परोसे जाने का मामला पकड़ा है.
Indore News

राजा रघुवंशी के भाई

Indore News: इंदौर के राऊ क्षेत्र में पुलिस ने होटल और ढाबों की चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस टीम ने राजा भोज ढाबे पर बिना लाइसेंस शराब परोसे जाने का मामला पकड़ा. मौके पर कई लोग टेबल पर बैठकर शराब पीते मिले. पुलिस ने दो संचालकों समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान सामने आया कि पकड़े गए दोनों आरोपी शिलांग में हुए हनीमून मर्डर मिस्ट्री में मारे गए चर्चित राजा रघुवंशी के भाई है.

राजा रघुवंशी के भाई

एसीपी निधि सक्सेना के मुताबिक, शुक्रवार रात राऊ क्षेत्र के होटल, ढाबे और लॉज चेक किए जा रहे थे. इसी दौरान राजा भोज ढाबे में बिना लाइसेंस शराब परोसे जाने की पुष्टि हुई. पुलिस ने मामले में सचिन रघुवंशी, विपिन रघुवंशी, शिव यादव, शुभम और विशाल के खिलाफ कार्रवाई की. गिरफ्तरा हुए सचिन रघुवंशी, विपिन रघुवंशी दोनों राजा रघुवंशी के भाई है.

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई-पुलिस

बताया गया कि ढाबा संचालकों ने वहां काम करने वाले कर्मचारियों की जानकारी भी पुलिस थाने में नहीं दी थी. पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया. पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में राऊ थाना क्षेत्र में होटल, ढाबों और लॉज की लगातार जांच की जा रही है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना लाइसेंस शराब पिलाने या पुलिस के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें:‘चुनौतियां आती हैं तो मौके भी…’, दिल्ली-IIT में मोदी बोले- ‘जिंदगी में सबकुछ ऑउट ऑफ सिलेबस’

ज़रूर पढ़ें