Indore: राहुल गांधी के कार्यक्रम पर ‘परमिशन पॉलिटिक्स’, IDA ने कांग्रेस से मांगे 10.50 लाख!

Indore: कांग्रेस के मुताबिक राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए आईडीए अधिकारियों ने गुरुवार को एक ही दिन में किराए के तीन अलग-अलग आंकड़े बताए. सुबह करीब 1.30 लाख रुपए, दूसरी बार 2.50 लाख रुपए और शाम को 10.50 लाख रुपए किराया बताया .
Indore

इंदौर

Indore: इंदौर में 19 सितंबर को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम होने वाला है. इसके लिए पार्टी ने रीजनल पार्क मैदान में तैयारियां तेज कर दी हैं. इसे लेकर चिंटू चौकसे ने दावा किया है कि अब तक 75 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है. इसी बीच कांग्रेस की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती हुई दिखाई दे रही है. पार्टी के मुताबिक कार्यक्रम के लिए आईडीए ने रीजनल पार्क का किराया 10.50 लाख रुपए मांगे हैं.

कांग्रेस ने क्या दावा किया ?

पार्टी के मुताबिक आईडीए अधिकारियों ने गुरुवार को एक ही दिन में किराए के तीन अलग-अलग आंकड़े बताए. सुबह करीब 1.30 लाख रुपए, दूसरी बार 2.50 लाख रुपए और शाम को 10.50 लाख रुपए किराया बताया गया. पार्टी का कहना है कि यह आयोजन गैर-राजनीतिक है और छात्रों से जुड़ा है. इतना किराया पार्टी कैसो देगी.

पार्टी का कहना है कि ida ये सब बीजेपी के दबाव में आकर कर रही है क्योंकि जिस मैदान की अनुमति ‘छात्रों की गूंज’ के लिए मांगी गई है, वहीं 15 दिन का पटाखा बाजार लगता है. पार्टी के मुताबिक आईडीए सभी व्यापारियों से मिलाकर करीब 2 लाख रुपए किराया लेता है. ऐसे में कुछ दिनों के लिए 10.50 लाख रुपए की मांग सही नहीं है.

‘आंकड़ा 10 लाख पार हो सकता है’

कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे ने दावा किया है कि अब तक 75 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है. चिंटू चौकसे ने कहा कि हमारे लिए गौरव का विषय है कि देश के छात्रों और जेन-जी की बात रखने एवं उन्हें आगे बढ़ाने के लिए राहुल गांधी इंदौर आ रहे हैं. शिक्षा व्यवस्था में बदलाव हो, व्यवस्थित हो, परिवर्तन हो और बच्चों को रोजगार मिले. अब तक 5 फीसदी भी काम नहीं हुआ है और हमने 75 हजार का आंकड़ा पार कर लिया है.

उन्होंने आगे कहा कि कुछ वार्डों में हमने डोर-टू-डोर रजिस्ट्रेशन शुरू किया है. मीटिंग के बाद पदाधिकारी कल सुबह 9-10 बजे से ग्राउंड पर उतरेंगे. मुझे लगता है कि लाखों की संख्या में रजिस्ट्रेशन होंगे. ये कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा. आंकड़ा 10 लाख से पार हो सकता है. इंदौर में ऐसी पहला होगा कि लोग अपने हीरो से मिलने के लिए लोग इकट्ठा होंगे.

MP News: शिवपुरी में शराब दुकान में तोड़फोड़ और पुलिस-आबकारी टीम पर हमले में सरपंच समेत 15 गिरफ्तार, महिलाएं भी शामिल

ज़रूर पढ़ें