‘नौकरी मांगने आई थी…’, सुमित्रा महाजन का मजाकिया लहजा हो रहा वायरल, CM के साथ मुलाकात बनी सुर्खियां
इंदौर: पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन
Sumitra Mahajan Statement: बीजेपी की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात चर्चा बनी हुई है. इंदौर की रेसीडेंसी कोठी में उन्होंने सीएम से मुलाकात की. इसके बाद ताई ने जो बयान दिया और वह वायरल हो रहा है. मीडिया से बात करते हुए मजाकिया लहजे में कहा कि हां नौकरी मांगने आई थी. उनका ये बयान सुर्खियों में बना हुआ है.
सुमित्रा महाजन ने क्या कहा?
इंदौर में कला जगत से जुड़े कार्यों में देरी होने पर उन्होंने कहा कि कलाकारों के लिए हमारे ट्रस्ट द्वारा बनाए जा रहे ‘कला संकुल’ का काम रुक गया है. ये काम ‘स्मार्ट सिटी’ प्रोजेक्ट के तहत हो रहा था, लेकिन फंड खत्म हो जाने के कारण से ये अधूरा रह गया है. मैंने सरकार से जरूरी फंड उपलब्ध कराने का आग्रह किया है, ताकि हम इसे पूरा कर सकें. सुमित्रा महाजन ने संबंधित अधिकारियों से मुलाकात की है. ‘अहिल्या मेमोरियल’ और रुके हुए ‘कला संकुल’ प्रोजेक्ट के बचे हुए काम को जल्द पूरा किया जा सके.
जल संकट पर सुमित्रा महाजन ने क्या कहा?
मालवा-निमाड़ में मानसून की कम बारिश और जलापूर्ति को लेकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि पानी का संकट आना तय है और आज हम भविष्य की चुनौतियों के बारे में बात कर रहे हैं. मैंने पहले ही कई सुझाव दिए हैं, जिनमें ड्रेनेज लाइनों और अन्य भूमिगत पाइपलाइनों के डिजिटल मैप की आवश्यकता भी शामिल है। अगर खुदाई के दौरान कोई पाइपलाइन टूट जाती है, तो तुरंत पता चल जाना चाहिए कि वह किस जगह पर है. ये मैप जोनल कार्यालयों में भी उपलब्ध होने चाहिए. मैंने यह सुझाव मेयर, कमिश्नर और अन्य लोगों के साथ साझा किया है.
ये भी पढ़ें: Indore: गरबा पंडाल में बच्ची के साथ बदसलूकी, बीजेपी नेता ने दिया धक्का, धमकाने का Video वायरल
8 बार सांसद रहीं
सुमित्रा महाजन बीजेपी की वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं. इंदौर संसदीय सीट से महाजन साल 1989 से 2019 लगातार 8 बार सांसद रहीं. साल 1998 से 2004 तक केंद्र में राज्य मंत्री रहीं. वहीं, मोदी 1.0 सरकार में लोकसभा अध्यक्ष रहीं. इस पद पर रहने वाली दूसरी महिला बनीं. लोग उन्हें प्यार से ‘ताई’ कहते हैं. साल 2021 में सुमित्रा महाजन से देश के दूसरे सर्वोच्च सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया.