H1N1 Cases: एमपी में तेजी से पैर पसार रहा स्वाइन फ्लू, इंदौर में जांच के दौरान 172 सैंपल मिले पॉजिटिव
फाइल फोटो
H1N1 Cases: छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्य प्रदेश में भी स्वाइन फ्लू का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इंदौर में 1 अगस्त से 10 सितंबर तक 292 सैंपल की जांच की गई थी जिसमें से 172 सैंपल मिले H1N1 पॉजिटिव मिले हैं. अगर निजी अस्पतालों द्वारा लिए गए सैंपलों की बात करें तो 199 में से 153 पॉजिटिव केस सामने आए हैं. वहीं सरकारी अस्पतालों के 93 सैंपल में 19 पॉजिटिव मिले हैं.
8 सैंपलों में इंफ्लुएंजा बी की पुष्टि
स्वाइन फ्लू के साथ 8 सैंपल में इंफ्लुएंजा बी की भी पुष्टि हुई है. राजधानी भोपाल में भी मामले बढ़ रहे हैं लेकिन जांच किट की कमी होने की भी खबरें सामने आई हैं. सबसे बड़ी बात तो ये है कि पहले इस बीमारी का असर सिर्फ फेफड़ों तक सीमित माना जाता था, लेकिन अब यह वायरस सीधे हार्टबीट पर असर कर रहा है.
हाल ही में ग्वालियर में मिले स्वाइन फ्लू के नए मरीजों में ब्रैडीकार्डिया (सामान्य से धीमी हार्ट बीट), लगातार चक्कर, अत्यधिक कमजोरी और ऑक्सीजन लेवल में उतार-चढ़ाव जैसे लक्षण सामने आए हैं. इस नई जानकारी ने डॉक्टरों के सामने एक बड़ी चुतौनी खड़ी कर दी है.
शाजापुर की महिला की मौत
बीते दिनों इससे ग्रसित दो लोगों की मौत का भी मामला सामने आ चुके हैं. शाजापुर जिले की पीड़ित महिला ने इंदौर के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया. उन्हें 28 अगस्त से बुखार, सिरदर्द और सांस लेने में तकलीफ थी जिसके बाद उन्हें यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
उज्जैन की महिला की मौत
इससे पहले, उज्जैन के ऋषि नगर निवासी 60 वर्षीया सरोज नागर की इंदौर के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी. गंभीर अवस्था में उन्हें उज्जैन से इंदौर रेफर किया गया था, जहां करीब 16 दिनों तक उनका सघन उपचार चला