इंदौर में 14 नवंबर से लगेगा क्रिकेट का तड़का, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिखेगा वैभव सूर्यवंशी का जलवा

Syed Mushtaq Ali Trophy Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बार फिर घरेलू टी20 क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलने वाला है. 14 नवंबर से शहर में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है.
VAIBAHV

वैभव सूर्यवंशी

Syed Mushtaq Ali Trophy Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बार फिर घरेलू टी20 क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलने वाला है. 14 नवंबर से शहर में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है. टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप-B के सभी मुकाबले इंदौर के होलकर स्टेडियम और डेली कॉलेज मैदान में खेले जाएंगे. इस टूर्नामेंट में देश कई कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी. इस घरेलू टी20 टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी जैसे स्टार खिलाड़ी अपना जलवा बिखरते नजर आएंगे. खास बात यह है कि क्रिकेट प्रेमी इन मैचों को फ्री में स्टेडियम में जाकर देख सकते हैं.

वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के आगामी सीजन के लिए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. इस आगामी टूर्नामेंट में वैभव बिहार की टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे. वैभव की कैप्टेंसी में बिहार की टीम अपना पहला मुकाबला 14 नवंबर को सौराष्ट्र के खिलाफ खेलेगी. इसके अलावा इस घरेलू टी20 टूर्नामेंट में भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा और उमरान मलिक जैसे खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभाएं दिखाते नजर आएंगे.

दर्शकों को मिलेगी फ्री एंट्री

इस टूर्नामेंट को लेकर क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास बात यह है कि मैच देखने के लिए स्टेडियम में प्रवेश निशुल्क रहेगा. यानी इंदौर में होने वाले इन मुकाबलों के लिए क्रिकेट फैंस को टिकट खरीदने ई जरूरत नहीं होगी. ऐसे में फैंस होलकर स्टेडियम और डेली कॉलेज मैदान पर पहुंचकर घरेलू टी20 क्रिकेट का मजा उठा सकते हैं. बता दें, इस बार इंदौर को टूर्नामेंट के 21 मुकाबलों की मेजबानी मिली है.

वैभव-उमरान ने बहाया पसीना

सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के लिए बिहार के कप्तान वैभव सूर्यवंशी और तेज गेंदबाज उमरान मलिक इंदौर पहुंच गए हैं. दोनों इस टूर्नामेंट के लिए मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं. जम्मू-कश्मीर की टीम ने होलकर स्टेडियम में प्रैक्टिस शुरू कर दी है. वहीं, वैभव सूर्यवंशी भी सौराष्ट्र के खिलाफ अपने पहले मुकाबले की अपनी टीम के साथ तैयारी कर रहे हैं. बिहार और सौराष्ट्र के बीच यह मुकाबला 14 नवंबर को सुबह 11 बजे से खेला जाएगा.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें