khandwa: 2 युवक और 3 युवतियां, स्पा सेंटर का वो ‘सीक्रेट रूम’, सीन देखकर पुलिस भी रह गई सन्न

पुलिस को जानकारी मिली थी कि खंडवा शहर के एक स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां चल रही है. पुलिस ने मौके से तीन युवतियों और दो युवकों को राउंडअप किया है.
khandwa News

स्पा सेंटर पर छापा, खंडवा

Input- Shekh Shakeel

मध्य प्रदेश के खंडवा से एक सनसनीखेज सामने आया है. यहां देर रात पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापामार कार्रवाई की. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को स्पा के भीतर 3 युवतियां और 2 युवक आपत्तिजनक हालात में मिले. पुलिस को यहां मसाज की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है.

पुलिस को मिली थी सूचना

दरअसल, खंडवा के आनंद नगर इलाके में संचालित एक स्पा सेंटर को लेकर पुलिस को सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस टीम पहले स्पा सेंटर की रेकी की इसके बाद कार्रवाई को अंजाम दिया. कार्रवाई के दौरान मौके पर तीन युवतियां और दो युवक मौजूद मिले.
पुलिस का दावा है कि वहां अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई.

हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

पुलिस ने मौके से मिले लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. स्पा सेंटर के संचालन, दस्तावेजों और वहां चल रही गतिविधियों की भी जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

द बेस्ट स्पा सेंटर का मामला

बता दें कि ये मामला आनंद नगर स्थित द बेस्ट स्पा सेंटर का है. पुलिस को इस स्पा सेंटर को लेकर स्थानीय लोगों से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं. शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खंडवा एसपी अगम जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई

खंडवा में स्पा सेंटर पर हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा तेज है. अब पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा कि सेंटर में आखिर किस तरह की गतिविधियां संचालित हो रही थीं.

ये भी पढ़ें: कोचिंग में छात्रों को देती थी UPSC परीक्षा के ट‍िप्‍स, अफसर वाला दिखाती थी रौब…, फर्जी IAS तृप्ति सिंह के खुले राज

ज़रूर पढ़ें