खंडवा में आफत की बारिश, लगातार दूसरे दिन बंद रहेंगे स्कूल, कलेक्टर ने सख्त आदेश किए जारी
फाइल फोटो
Khandwa School Holiday: खंडवा जिले में लगातार हो रही बारिश ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है. बारिश की वजह आम जन जीवन पूरी तसह से अस्त-व्यस्त हो गया है. सड़कों, बाजारों और लोगों को घरों तक में पानी घुस चुका है. जल भराव की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कल यानी शनिवार को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है.
राज्यमंत्री ने दी जानकारी
राज्यमंत्री Dharmendra Singh Lodhi ने अपने ट्वीटर हैंडिल पर जानकारी शेयर करते हुए कहा है कि प्रभार जिले खंडवा में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश के कारण जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय/नवोदय/अनुदान प्राप्त/केंद्रीय विद्यालयों आदि में दिनांक 01/08/2026 को विद्यार्थियों हेतु अवकाश घोषित किया गया है. मेरा सभी जिलेवासियों से विनम्र आग्रह है कि भारी बारिश की वजह से उफान पर चल रहे नदी-नालों के पुल पुलियाओं पर पानी होने पर उन्हें पार न करें, सावधानी बरतें,सुरक्षित रहें.
प्रभार जिले खंडवा में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश के कारण जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय/नवोदय/अनुदान प्राप्त/केंद्रीय विद्यालयों आदि में दिनांक 01/08/2026 को विद्यार्थियों हेतु अवकाश घोषित किया गया है।
— Dharmendra Singh Lodhi (@DharmendrLodhii) July 31, 2026
मेरा सभी जिलेवासियों से विनम्र आग्रह है कि भारी बारिश की वजह से उफान…
शुक्रवार को भी था अवकाश
गौरतलब है की है आज शुक्रवार को जिले में भारी बारिश हुई जिस वजह से आज भी स्कूलों को बंद रखा गया था. लगातार दूसरे दिन स्कूल बंद रहने की वजह से छात्रों और अभिभावकों को राहत मिली है. वहीं जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा करने से बचें साथ ही नदी-नालों व जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास जाने से बचे.
ये भी पढ़ें:क्या प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान जाएंगे? SCO शिखर सम्मेलन को लेकर चर्चाएं तेज