CG बारिश का कहर: शंकरी नदी में बहा प्रधानमंत्री आवास, Video वायरल
कबीरधाम. जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते शंकरी नदी में जलभराव बढ़ गया है. अमरौडी गांव में नदी किनारे बना एक प्रधानमंत्री आवास तेज बहाव की चपेट में आकर ढह गया और देखते ही देखते नदी में बह गया. मकान के नदी में बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. (CG heavy rain flood updates)
गनीमत रही कि हादसे के वक्त मकान में कोई मौजूद नहीं था. लगातार बारिश और नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मकान में रहने वाले परिवार ने पहले ही घर खाली कर दिया था. आसपास के कुछ अन्य मकानों को भी एहतियातन खाली कराया गया है. ग्रामीणों ने जलभराव और नदी के बढ़ते बहाव को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से पहले ही सावधानी बरती, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.
वहीं गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खोले जाने और जांजगीर-चांपा जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जांजगीर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने महानदी के तटीय और संवेदनशील क्षेत्रों का मैदानी निरीक्षण कर जलस्तर, नदी के बहाव और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. कलेक्टर और एसपी संबंधित अधिकारियों से लगातार फीडबैक लेकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और आवश्यकता के अनुरूप दिशा-निर्देश दे रहे हैं.
देखें Video
ये खबर भी जरूर पढ़ेंः गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, महानदी के तटीय क्षेत्रों में प्रशासन अलर्ट मोड पर