बुरहानपुर में मुस्लिम नहीं बल्कि हिंदू कर रहे दरगाह की देखभाल, सिर पर रूमाल ओढ़ निभा रहे सालों खास परंपरा

MP News: बुरहानपुर जिले का बोदरली गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं रहता. फिर भी यहां के लोग जोकि अधिकतर हिंदू धर्म के हैं, वे पीढ़ियों से सूफी संत हजरत सैयद बोदलशाह वली बाबा की दरगाह के मुख्य संरक्षक बने हुए हैं.
burhanpur

सूफी उर्स की परंपरा

MP News: मुस्लिम समाज द्वारा निभाई जाने वाली सूफी उर्स की परंपरा का अपना अलग महत्तव होता है. इस दिन किसी सूफी संत की पुण्यतिथि पर उनकी दरगाह में आयोजित होने वाला सालाना उत्सव है. पर अगर हम बताएं कि सालों से चली आ रही इस परंपरा को एक जगह मुस्लिम समाज नहीं बल्कि हिंदू समाज निभाता है तो? जी हां, मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में सांप्रदायिक सद्भाव की अनूठी मिसाल पेश करने वाला ऐसा ही कुछ मामला सामने आया है.

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, बुरहानपुर जिले का बोदरली गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं रहता. फिर भी यहां के लोग जोकि अधिकतर हिंदू धर्म के हैं, वे पीढ़ियों से सूफी संत हजरत सैयद बोदलशाह वली बाबा की दरगाह के मुख्य संरक्षक बने हुए हैं. यही नहीं उनके द्वारा हर साल उर्स पर धूमधाम से संदल जुलूस भी निकाला जाता है.

इसी कड़ी में गुरुवार को कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला जब उर्स के मौके पर गांव में संदल मुबारक का पारंपरिक जुलूस निकाला गया. इस कार्यक्रम में हिंदू ग्रामीणों ने अपने सिर पर सफेद रुमाल बांधकर परंपरा निभाई. ढोल ताशे बजाकर गांव की गलियों में जब यह जुलूस निकाला जा रहा था, तब सांप्रदायिक सद्भाव और एकता की मिसाल पेश हुई.

सालों से चला आ रही ये परंपरा

ऐसा नहीं है कि हिंदू समाज द्वारा यह परंपरा पहली बार निभाई गई हो. बल्कि पिछले 30 से 40 सालों से ऐसा हो रहा है जब मुस्लिम समाज की सूफी उर्स की परंपरा हिंदू धर्म के लोग निभाते आ रहे हों. दरगाह की देखरेख करने वाले बताते हैं कि, इस जगह के हिंदू परिवारों को इस परंपरा में विश्वास है. गांव के लोग न केवल रखरखाव की जिम्मेदारी निभाते हैं बल्कि उर्स के दौरान आने वाले सभी श्रद्धालुओं की देख-रेख भी करते हैं. परंपरा में शामिल होने दूर-दराज के लोग आते हैं. मान्यता है कि, इस दरगाह पर आने वाले भक्तों की मुरादें जरूर पूरी होती हैं.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें