‘BJP ने बदले का संदेश दिया है, हम झुकने वाले नहीं’, भाई को हिरासत में लिए जाने पर भड़के जीतू पटवारी

जीतू पटवारी ने कहा कि कानूनी दबाव से भरी इस राजनीति से हम न डरेंगे, न झुकेंगे. बल्कि और ज्यादा ताकत से मैदानी लड़ाई लड़ेंगे.
Nana Patwari and Jeetu Patwari

नाना पटवारी और जीतू पटवारी

MP News: मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पीसीसी चीफ के भाई नाना पटवारी को 8 साल पुराने खुशी कूलवार मामले में हिरासत में लिया है. इंदौर क्राइम ब्रांच ने 2018 में लसूड़िया थाने में दर्ज मामले में ये कार्रवाई की है. वहीं भाई को हिरासत में लिए जाने के बाद जीतू पटवारी ने सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने इसे बदले की कार्रवाई बताया है.

‘हम और ज्यादा ताकत से लड़ाई लड़ेंगे’

जीतू पटवारी से सोशल मीडिया साइट एक्स पर पीएमओ और सीएम मोहन यादव को टैग करते हुए लिखा, ‘इंदौर पुलिस ने मेरे भाई को बगैर सूचना के हिरासत में लेकर यह सियासी संदेश दिया है कि बीजेपी अब बदला ले रही है. रंजिश इस बात की कि जो भी सत्ता/मुख्यमंत्री के खिलाफ आवाज उठाएगा, उसे दबाने के लिए कानून का सहारा भी लिया जाएगा.

मैं जानता था की सरकार की निजी दुर्भावना के चलते मेरे और मेरे परिजनों के खिलाफ झूठी कानूनी कार्रवाइयां जरूर की जाएंगीं. फिर दोहरा रहा हूं. कानूनी दबाव/प्रभाव से भरी इस राजनीति से हम न डरेंगे, न झुकेंगे. बल्कि और ज्यादा ताकत से मैदानी लड़ाई लड़ेंगे!’

ड्रग्स पैडलर्स से पूछताछ के बाद हुई कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक ड्रग्स पेडलर्स से जुड़े मामले में ये कार्रवाई की गई है. पुलिस ने बुधवार को दो ड्रग्स पेडलर्स को गिरफ्तार किया था, दोनों ने जीतू पटवारी के भाई का नाम लिया था. जिसके बाद इंदौर क्राइम ब्रांच ने नाना पटवारी को पकड़ा है.

कांग्रेस बोली- षड्यंत्र किया जा रहा

वहीं पूरे मामले पर कांग्रेस ने सरकार पर पर हमला बोला है. कांग्रेस का कहना है कि षड्यंत्र के तहत जीतू पटवारी के भाई के फंसाया जा रहा है. कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा, मुख्यमंत्री मोहन यादव, आग्रह करता हूं कि कृपया बड़ा दिल रखें. राजनीति करवट बदलती रहती है. सत्ता आती और जाती है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के परिवार के खिलाफ षड्यंत्र किया जा रहा है. इस पर आपको जरूर संज्ञान लेना चाहिए.’

वहीं इंदौर शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा, ‘जिस तरह जीतू पटवारी युवाओं बेरोजगारी, किसानों दलितों की आवाज उठा रहे हैं. उससे ये सरकार अत्याचार पर उतर आई है. जैसा सरकार का रवैया है, निर्दोष लोगों को जेल में ठूंस रही है. कानून व्यवस्था जैसी कोई चीज नहीं रह गई है. पटवारी परिवार अरबों की संपत्ति का मालिक है. ऐसा परिवार इस तरह का काम कर सकता है क्या? ये तो सोचने की बात है.’

हत्या की कोशिश समेत कई मामलों में केस दर्ज

नाना पटवारी पर हत्या की कोशिश, धोखाधड़ी और जमीन से जुड़े मामले में पहले से केस दर्ज है. विधानसभा चुनाव के दौरान भी उनकी गिरफ्तारी एक केस में गिरप्तारी हुई थी. हालांकि इस समय नाना पटवारी को क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स पैडलर से जुड़े मामले में पकड़ा है.

ये भी पढ़ें: MP पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर होंगे प्रमोशन, 48 घंटे में 20 हजार पुलिसकर्मी होंगे प्रमोट, गृह विभाग को लिखी चिट्ठी

ज़रूर पढ़ें