Indore: दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, यूपी ATS ने संदिग्ध को दबोचा
दिलजीत दोसांझ
Indore News: मध्य प्रदेश के स्वच्छ शहर इंदौर में होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले मामले में यूपी ATS ने बड़ी कार्रवाई की है. 15 नवंबर को होने वाले इस कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. धमकी भरे ई-मेल की जांच करते हुए यूपी एसटीएफ ने एक संदिग्ध को पकड़ लिया है. मंगलवार रात आईपी एड्रेस को ट्रेस करके जांच एजेंसी संदिग्ध तक पहुंच गई.
ई-मेल अकाउंट दूसरे को बचने का दवा
संदिग्ध के ई-मेल आकाउंट से बड़ी संख्या में धमकी वाले संदेश मिले हैं. ATS की पूछताछ में संदिग्ध ने दवा किया कि उसने अपना अकाउंट दूसरे व्यक्ति को बेच दिया था. अब ATS की टीम ई-मेल खरीदने वाले व्यक्ति की तलाश में जुट गई है. जांच में सामने आया है कि ग्वालियर हाई कोट की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर धमकी भरा मेल भेजा गया था. ई-मेल में दिलजीत के कॉन्सर्ट के मंच को IED से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी. धमकी भरे मेल के आने के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई थी.
अमिताभ बच्चन के बंगले को उड़ाने की धमकी
इसके साथ ही अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले ‘जलसा’ को भी बम से उड़ाने की धमकी दी मिली थी. ATS की गिरफ्त में आए संदिग्ध से जांच एजेंसी लगातार पूछताछ कर रही है. धमकी के पीछे की असली वजह क्या है और इसके पीछे के असली चेहरे का पता लगाने में टीम जुट गई है.
दिलजीत ने शेयर की पुरानी फोटो
धमकी भरे मेल के आने के बाद दिलजीत दोसांझ ने इंदौर आने को लेकन अपना उत्साह भी जाहिर किया है. दिलजीत ने सोशल मीडिया पर इंदौर के मशहूर छप्पन दुकान की पुरानी फोटो शेयर कर लिखा कि ‘मैं आऊंगा और सबसे पहले पोहा खाऊंगा.’ दिलजीत के इस पोस्ट के बाद उनके प्रशंसकों में कॉन्सर्ट को लेकर और उत्साह बढ़ गया. बता दें कि 15 नवंबर को दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट इंदौर में होने वाला है.



