जनजाति गौरव दिवस पर PM मोदी को याद आया बस्तर, कहा -आदिवासी अंचल तरक्की में सबसे आगे

PM Modi Janjatiya Gaurav Divas: छत्तीसगढ़ के बस्तर का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि जहां एक समय पर लोग जाने से डरते थे, वहां इस बार मैंने दिवाली मनाई. बस्तर में अब दिवाली की रोशनी के साथ-साथ लोगों के पास उम्मीद की रोशनी भी पहुंची है.
pm modi

पीएम मोदी

PM Modi Janjatiya Gaurav Divas: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से धार में हो रहे जनजाति गौरव दिवस के कार्यक्रम में जुड़े. इस दौरान उन्होंने आदिवासी समाज, बस्तर में बदलाव और देश की विरासत को लेकर बड़ी बातें कहीं. साथ ही विपक्ष पर भी बड़ा तंज कसा.प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि माओवादी आतंकवाद से देश को छुट्टी मिली है और यह बात हमारे आदिवासी भाई-बहनों के लिए बहुत बड़ी है.

छत्तीसगढ़ को भी किया याद

उन्होंने छत्तीसगढ़ के बस्तर का जिक्र करते हुए कहा कि जहां एक समय पर लोग जाने से डरते थे, वहां इस बार मैंने दिवाली मनाई. बस्तर में अब दिवाली की रोशनी के साथ-साथ लोगों के पास उम्मीद की रोशनी भी पहुंची है. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज आदिवासी अंचल देश की तरक्की में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है. 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस मनाने की जो शुरुआत हुई, आज वही एक राष्ट्रीय उत्सव बन चुका है. देशभर में इस अवसर पर दो लाख से ज्यादा कार्यक्रम हुए हैं.

विपक्ष पर कसा तंज

प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि एक समय था जब हमारे देश में अनेक दिवस और उत्सव विदेशी दृष्टिकोण से तय होते थे, लेकिन आज भारत अपनी विरासत को और अपने नायकों को स्वदेशी स्वाभिमान के साथ गौरवपूर्वक याद कर रहा है.

ढाई हजार करोड़ की पाइपलाइन का लोकार्पण

कार्यक्रम के दौरान सरदारपुर में सरकार ने ढाई हजार करोड़ की पाइपलाइन का लोकार्पण किया. प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि यदि उन्होंने अपना जन्मदिन पिछले साल मनाया था तो वह धार में मनाया था, पीएम मित्र पार्क में.उन्होंने कहा कि इस पीएम मित्र पार्क से तीन लाख किसानों को फायदा होगा. मां नर्मदा के आशीर्वाद से एक हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी. 1300 करोड़ रुपए की इस परियोजना से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें