जनजाति गौरव दिवस पर PM मोदी को याद आया बस्तर, कहा -आदिवासी अंचल तरक्की में सबसे आगे
पीएम मोदी
PM Modi Janjatiya Gaurav Divas: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से धार में हो रहे जनजाति गौरव दिवस के कार्यक्रम में जुड़े. इस दौरान उन्होंने आदिवासी समाज, बस्तर में बदलाव और देश की विरासत को लेकर बड़ी बातें कहीं. साथ ही विपक्ष पर भी बड़ा तंज कसा.प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि माओवादी आतंकवाद से देश को छुट्टी मिली है और यह बात हमारे आदिवासी भाई-बहनों के लिए बहुत बड़ी है.
Janjatiya Gaurav Diwas celebrates the rich heritage, culture and contributions of India’s tribal communities. https://t.co/jaafdnMJ6n
— Narendra Modi (@narendramodi) November 15, 2026
छत्तीसगढ़ को भी किया याद
उन्होंने छत्तीसगढ़ के बस्तर का जिक्र करते हुए कहा कि जहां एक समय पर लोग जाने से डरते थे, वहां इस बार मैंने दिवाली मनाई. बस्तर में अब दिवाली की रोशनी के साथ-साथ लोगों के पास उम्मीद की रोशनी भी पहुंची है. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज आदिवासी अंचल देश की तरक्की में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है. 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस मनाने की जो शुरुआत हुई, आज वही एक राष्ट्रीय उत्सव बन चुका है. देशभर में इस अवसर पर दो लाख से ज्यादा कार्यक्रम हुए हैं.
विपक्ष पर कसा तंज
प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि एक समय था जब हमारे देश में अनेक दिवस और उत्सव विदेशी दृष्टिकोण से तय होते थे, लेकिन आज भारत अपनी विरासत को और अपने नायकों को स्वदेशी स्वाभिमान के साथ गौरवपूर्वक याद कर रहा है.
ढाई हजार करोड़ की पाइपलाइन का लोकार्पण
कार्यक्रम के दौरान सरदारपुर में सरकार ने ढाई हजार करोड़ की पाइपलाइन का लोकार्पण किया. प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि यदि उन्होंने अपना जन्मदिन पिछले साल मनाया था तो वह धार में मनाया था, पीएम मित्र पार्क में.उन्होंने कहा कि इस पीएम मित्र पार्क से तीन लाख किसानों को फायदा होगा. मां नर्मदा के आशीर्वाद से एक हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी. 1300 करोड़ रुपए की इस परियोजना से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी.



