Mandla: मंडला को मिली बड़ी रेल सौगात, अब जबलपुर और छिंदवाड़ा के बीच सफर होगा आसान, चलेगी नई ट्रेन

Mandla: मंडला जिले के रेल यात्रियों को अब बड़ी राहत मिली है. दक्षिण पूर्व मध्य रेल नौ मई से दोनों पैसेंजर ट्रेन के सीधे संचालन की व्यवस्था लागू करने जा रहा है.
Jabalpur-Mandla passenger train

सांकेतिक तस्वीर

Mandla/Rk baghel: मंडला जिले के रेल यात्रियों को अब बड़ी राहत मिली है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल ने मंडला फोर्ट–नैनपुर–जबलपुर और मंडला फोर्ट–नैनपुर–छिंदवाड़ा पर चल रही अलग-अलग पैसेंजर ट्रेनों का विलय कर नई एकीकृत रेल सेवाएं शुरू कर दी हैं. नई व्यवस्था 9 और 10 मई 2026 से लागू हो गई है, जिससे यात्रियों को अब अधिक सुविधाजनक और सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा.

मंडला फोर्ट स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, डीआरएम दीपक गुप्ता सहित रेलवे अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. इस अवसर पर सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि मंडला जिले के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि उन्हें जबलपुर और छिंदवाड़ा के लिए बेहतर और सीधी रेल सुविधा मिले. रेलवे द्वारा उठाया गया यह कदम क्षेत्र के विकास और यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा. उन्होंने भविष्य में मंडला से लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन की उम्मीद भी जताई.

नई समय सारणी के अनुसार होगा संचालन

डीआरएम दीपक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडला–नैनपुर–जबलपुर और मंडला–नैनपुर–छिंदवाड़ा के बीच संचालित कुल छह पैसेंजर ट्रेनों को मर्ज कर तीन नई एकीकृत रेल सेवाएं शुरू की गई हैं. नई समय सारणी के अनुसार ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जिससे यात्रियों को बीच रास्ते में ट्रेन बदलने की परेशानी नहीं होगी.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार

रेलवे अधिकारियों के अनुसार नई व्यवस्था लागू होने से यात्रियों का समय बचेगा और यात्रा अधिक सुगम एवं आरामदायक बनेगी. मंडला, नैनपुर, जबलपुर और छिंदवाड़ा के बीच रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा. नई रेल सेवा शुरू होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त किया है.

ये भी पढ़ें: MP में ट्रेन में सफर कर रहे हैं तो सावधान! अपराध के मामले में टॉप 2 पर, 3 साल में ट्रेनों में 70 परसेंट क्राइम बढ़े

ज़रूर पढ़ें