Vistaar NEWS

‘हमारे पास टीका भी है और टिप्पणी भी’, एक्टर Ashutosh Rana इशारों ही इशारों में किस पर साधा निशाना?

ashutosh rana

ashutosh rana / image source: vistaar news input

Ashutosh Rana: नरसिंहपुर: सिनेमा स्टार आशुतोष राणा ने फिल्म अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत का नाम लिए बिना वर्तमान दौर में चल रही टीका टिप्पणी का जवाब दिया है. दरअसल, हाल ही में कंगना ने एक वीडियो में तापसी पन्नू, आशुतोष राणा और सोनू सूद को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी और तीनों कलाकारों की आलोचना की थी. अब, राणा ने कंगना के बयानों पर पलटवार किया है.

राणा ने क्या कहा ?

दरअसल, नरसिंहपुर पहुंचे आशुतोष राणा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, कि टिप्पणी करना व्यक्ति के ऊपर निर्भर करता है कि आप किस व्यक्ति को किस तरीके से प्रस्तुत करते हैं. जब कोई व्यक्ति किसी को अपशब्द बोलता है तो हमें लगता है कि अपशब्द नहीं बोलना चाहिए. बल्कि उसकी सकारात्मक प्रतिक्रिया देनी चाहिए. लेकिन जब वही व्यक्ति आपके बारे में अपशब्द बोलने लगे तो क्या हमारा भी ये विचार होता है कि अपशब्द नहीं बोलना चाहिए. मेरा मानना है ये बिल्कुल व्यक्तिगत चीज के ऊपर निर्भर है.

यही नहीं, उन्होंने पत्रकारिता और पिचकारिता को परिभाषित करते हुए कहा कि कहीं पिचकारीता हो रही है तो उसका मतलब पत्रकारिता पर सवाल उठे. उन्होंने अगली बात में टीका और टिप्पणी को भी परिभाषित करते हुए कहा कि हमारे पास टीका भी है और टिप्पणी भी है. टीका बहुत अद्भुत चीज होती है. जैसे गीता जी के ऊपर टीका लिखी गई हैं और रामायण पर टीका लिखी गई हैं और टिप्पणी बहुत अद्भुत चीज हैं लोग रामायण पर भी करते हैं,महाभारत पर भी करते है,गीता जी पर भी करते हैं. ये हमारे ऊपर निर्भर करता हैं कि टीका और टिप्पणी जैसे अद्भुत और कल्याणकारी भाव को हम किस तरीके से प्रस्तुत करते हैं.

क्या है पूरा विवाद ?

दरअसल, कुछ समय पहले से मंडी सांसद कंगना रनौत अपने बयानों के वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं. जेनजी से लेकर बाबा रामदेव अभीनेत्री ने कई लोगों को घेरा. वहीं, इस लिस्ट में हाल ही में एक एक्ट्रेस ने तापसी पन्नू, आशुतोष राणा और सोनू सूद पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा, ‘आए दिन इस तरह के लोग चाहे वो आशुतोष राणा हों, जो कहते हैं कि कुत्ते की तरह भौंकती है. सोनू सूद कहते हैं कि मुझे तरीका सीखना चाहिए.तापसी पन्नू जो मेरे माता-पिता को अपमानित करती हैं.

कंगना ने कहा कि ये लोग फेल हैं. मीडिया में आने के लिए ये लोग मुझे गालियां देते रहते हैं ताकि चर्चा में आ जाएं. मैं इनकी भद्दी टिप्पणियां नहीं सुनूंगी. ये भूखे-नंगे लोग मुझ पर टिप्पणियां नहीं कर सकते. मैं उन्हीं लोगों की सलाह लूंगी, जो मुझसे ज्यादा सफल हैं. मैं ऐसे लोगों की कोई सलाह नहीं लूंगी.

ये भी पढ़ें:नेपाल में बाढ़ ने मचाई तबाही, अचानक आए सैलाब में बहे हजारों लोग, सेना ने संभाला मोर्चा

Exit mobile version