Vistaar NEWS

कटनी में बेखौफ बदमाश! शराब की दुकान में घुसकर कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर धमकाया, वारदात CCTV में कैद

katni young man entered liquor shop and threatened employees at gunpoint

कटनी में बेखौफ बदमाश

Katni News: कटनी रेलवे स्टेशन के पास स्थित शराब दुकान में एक युवक द्वारा खुलेआम बंदूक दिखाकर कर्मचारियों को धमकाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पूर्व के एक मामले में राजीनामा करने का दबाव बनाने के लिए आरोपी युवक हथियार लेकर दुकान पहुंचा और कर्मचारियों को डराया-धमकाया. पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है.

आम नागरिकों के लिए भय का माहौल

हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद आरोपी बेखौफ अंदाज में बंदूक लहराता रहा. कर्मचारियों को धमकाया और फिर आराम से मौके से निकल गया. इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर अपराधियों में पुलिस का खौफ क्यों खत्म होता जा रहा है? कटनी में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं से आम नागरिकों में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है. यदि सार्वजनिक स्थानों पर दिनदहाड़े हथियार के दम पर लोगों को धमकाया जा सकता है, तो आम जनता की सुरक्षा का जिम्मेदार कौन है?

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

अब लोगों की निगाहें पुलिस प्रशासन पर टिकी हैं. यह देखना होगा कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी कितनी जल्दी होती है और उसके खिलाफ कितनी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाती है. यदि ऐसे मामलों में त्वरित और कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो अपराधियों के हौसले और बुलंद होने का खतरा बना रहेगा.

ये भी पढ़ें: भोजन तीखा तो नहीं है? सिवनी कलेक्टर नेहा मीना ने बच्चों को हाथ से खिलाया खाना, अब हो रही है वाहवाही

कटनी पुलिस अधीक्षक अपराधियों के ऊपर कारवाई करने के दावे करते हैं लेकिन हकीकत कुछ और ही निकाल कर आ रही है. इस तरह से युवक का बंदूक लेकर खुलेआम धमकाना पुलिस की कार्य प्रणाली पर खड़े सवाल खड़े कर रहा है.

Exit mobile version