पन्ना में एक और मजदूर की किस्मत चमकी! 30 लाख की कीमत का हीरा मिला

इससे पहले भी करीब दो साल पहले इसी क्षेत्र से 19 कैरेट का हीरा मिला था, जिसकी नीलामी 93 लाख रुपये में हुई थी.
In Panna, a labourer found a diamond worth Rs 30 lakh in the mine.

पन्ना में मजदूर को खदान में 30 लाख की कीमत का हीरा मिला.

Input- सौरभ साहू

MP News: पन्ना की हीरा नगरी ने एक बार फिर अपनी चमक बिखेरी है. अहिरगवा क्षेत्र की एक निजी हीरा खदान में काम कर रहे राजू आदिवासी को 11.19 कैरेट का उज्ज्वल किस्म का बेशकीमती हीरा मिला है. हीरा मिलने के बाद राजू ने उसे पन्ना हीरा कार्यालय में जमा करा दिया. विशेषज्ञों के अनुसार, इस हीरे की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है. अब इसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा, जहां अंतिम बोली के आधार पर इसकी वास्तविक कीमत तय होगी.

‘पैसों से मकान बनवाएंगे और बच्चों को पढ़ाएंगे’

राजू आदिवासी का कहना है कि उसने अपने साथ दो भाई, खदान वाले और जीजा को 5 परसेंट पर रखा है. राजू आदिवासी ने बताया कि वह हीरे से मिले पैसों से से जमीन खरीदकर मकान बनवाएगा. साथ ही बच्चों की अच्छी तरह पढ़ाई करवाएगा, जिससे उन्हें मजदूरी ना करनी पड़ी. हीरा पन्ना की हीरा कार्यालय में जमा कर दिया गया है जिसे अगली नीलामी में रखा जाएगा और अनुमानित कीमत इसकी 30 लाख रुपये के ऊपर बताई जा रही है.

2 साल पहले मिला था 93 लाख का हीरा

खास बात यह है कि इससे पहले भी करीब दो साल पहले इसी क्षेत्र से 19 कैरेट का हीरा मिला था, जिसकी नीलामी 93 लाख रुपये में हुई थी. एक बार फिर मिले इस बेशकीमती हीरे ने पन्ना की हीरा नगरी को सुर्खियों में ला दिया है और खदानों में काम कर रहे मजदूरों की उम्मीदें भी बढ़ा दी हैं.

ये भी पढे़ं: IAS संतोष वर्मा के खिलाफ याचिका खारिज, HC ने रासुका लगाने से किया इनकार, कहा- कानून अपना काम करेगा

ज़रूर पढ़ें