बीजेपी नेता सरबजीत सिंह की गिरफ्तारी का लोगों ने किया विरोध, गाडरवारा SDM को सौंपा ज्ञापन

MP News: इस मामले में कार्रवाई को लेकर विवाद बढ़ने पर बांदरी थाना प्रभारी पर भी कार्रवाई की गई. अब इस मामले की गूंज नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा तक पहुंच गई है. बुधवार को लोधी समाज के लोगों ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा.
narsinghpur People protested against arrest of BJP leader Sarabjit Singh submitted memorandum to SDM

बीजेपी नेता सरबजीत सिंह की गिरफ्तारी का लोगों ने किया विरोध

MP News: सागर के भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य सरबजीत सिंह की गिरफ्तारी का मामला अब नरसिंहपुर तक पहुंच गया है. गाडरवारा में लोधी समाज के लोगों ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सरबजीत सिंह की रिहाई, निष्पक्ष जांच और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है.

BJP नेता पर फायरिंग और तोड़फोड़ का आरोप

सागर के बांदरी थाना क्षेत्र में वर्ष 2024 के फायरिंग और तोड़फोड़ मामले में हाल ही में भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य सरबजीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

SDM को सौंपा ज्ञापन, अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

इस मामले में कार्रवाई को लेकर विवाद बढ़ने पर बांदरी थाना प्रभारी पर भी कार्रवाई की गई. अब इस मामले की गूंज नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा तक पहुंच गई है. बुधवार को लोधी समाज के लोगों ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए सरबजीत सिंह की तत्काल रिहाई, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

ये भी पढ़ें: बालाघाट टू केदारनाथ, नौकरी छोड़ धार्मिक यात्रा पर निकले दो दोस्त, एक कर रहा ‘दंडवत प्रणाम’, दूसरा पैदल चलकर उठा रहा सामान

लोगों ने निष्पक्ष जांच की मांग की

समाज के लोगों का कहना है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्य सामने लाए जाएं. वहीं प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी इस कार्रवाई का विरोध करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं, जिसके बाद यह मामला राजनीतिक रूप से भी चर्चा का विषय बना हुआ है.

ज़रूर पढ़ें