Vistaar NEWS

जबलपुर से होकर जाएगी नई ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’, नॉर्थ से साउथ इंडिया होगा कनेक्ट, 22 कोच के साथ सफर होगा आसान

TRAIN

ट्रेन

Amrit Bharat Express: मध्‍य प्रदेश रेल यात्रियों के लिए बेहद अच्‍छी खबर आई है. यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने धनबाद और काेयंबटूर के बीच एक नई साप्‍ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस को नियमित रूप से शुरू करने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन 22 अगस्‍त से पटरी पर नियमित रूप से दौड़ने लगेगी.

नियमित शुरू होने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस धनबाद से प्रत्येक शनिवार को और कोयंबटूर से 25 अगस्‍त से हर मंगलवार संचलित होगी. मध्‍य प्रदेश के यात्रियाें के लिए राहत की बात यह रही कि पश्च‍िम मध्‍य रेल के अंतर्गत सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया और इटारसी जैसे प्रमुख स्‍टेशनों पर ट्रेन का ठहराव होगा.

धनबाद से कोयंबटूर

शहरसमय
सतनासुबह 4:50 बजे
कटनीसुबह 6:13 बजे
जबलपुरसुबह 7:50 बजे
नरसिंहपुरसुबह 8:58 बजे
पिपरियासुबह 10:03 बजे

कोयंबटूर से धनबाद

शहरसमय
पिपरियाशाम 4:33 बजे
नरसिंहपुरशाम 5:33 बजे
जबलपुरशाम 6:40 बजे
कटनीरात 8:03 बजे
सतनारात 9:15 बजे

यात्रियों को मिलेगी बेहतर और आधुनिक सुविधा

भारत की इस आधुनिक अमृत भारत एक्सप्रेस में कुल 22 कोच रहेंगे, जिसमें से 8 स्‍लीपर और 11 कोच जनरल (सामान्‍य) शामिल हैं. यह ट्रेन पारसनाथ, गया, देहरी, ऑन सोन, पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, नागपुर, बल्‍लारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, गुडूर, रेणिगुंटा, सेलम और तिरुप्पूर के रास्‍ते होकर गुजरेगी.

इस ट्रेन के नियमित रूप से चलने से उत्तर और दक्षिण भारत के बीच का सफर असान और सुविधाजनक होगा. इस ट्रेन में यात्रियों को बेहतर सुविधा और आधुनिक विकल्‍प भी मिलेगा.

ये भी पढे़ं- Special Train: जबलपुर-कोयंबटूर समेत 9 स्‍पेशल ट्रेनें हुई नियमित, नए नंबर के साथ होगी शुरू, देखें लिस्‍ट

Exit mobile version