Special Train: जबलपुर-कोयंबटूर समेत 9 स्‍पेशल ट्रेनें हुई नियमित, नए नंबर के साथ होगी शुरू, देखें लिस्‍ट

Special Train: रेलवे बोर्ड ने पमरे के रास्ते संचालित होने वाली 9 स्पेशल ट्रेनों को नियमित ट्रेन के तौर पर चलाने का फैसला किया है. इनमें चार अमृत भारत एक्सप्रेस और पांच मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं.
train

ट्रेन (File Photo)

Special Train: पश्चिम मध्य रेल से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है. रेलवे बोर्ड ने पमरे के रास्ते संचालित होने वाली 9 स्पेशल ट्रेनों को नियमित ट्रेन के तौर पर चलाने का फैसला किया है. इनमें चार अमृत भारत एक्सप्रेस और पांच मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं. नियमित सेवा शुरू होने के बाद इन ट्रेनों को नए नंबरों के साथ संचालित किया जाएगा.

रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

  • जबलपुर-कोयंबटूर साप्ताहिक एक्सप्रेस – 23 अक्टूबर से जबलपुर से हर शुक्रवार और 26 अक्टूबर से कोयंबटूर से हर सोमवार चलेगी. नए नंबर 20160/20159 होंगे. नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी और हरदा में ठहराव रहेगा.
  • रानी कमलापति-अगरतला साप्ताहिक एक्सप्रेस – 22 अक्टूबर से रानी कमलापति से हर गुरुवार और 25 अक्टूबर से अगरतला से हर रविवार चलेगी. ट्रेन नंबर 11665/11666 होंगे. नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर और सतना में ठहराव रहेगा.
  • प्रयागराज-एलटीटी अमृत भारत एक्सप्रेस – 21 अगस्त से 20436 और वापसी में 22 अगस्त से 20435 नंबर से चलेगी. सतना, जबलपुर और इटारसी में ठहराव रहेगा.
  • सूबेदारगंज-एलटीटी अमृत भारत एक्सप्रेस – 27 अगस्त से 14121 और 28 अगस्त से 14122 नंबर से नियमित होगी. सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया और इटारसी में रुकेगी.
  • चर्लपल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस – 2 अक्टूबर से 22075 और 4 अक्टूबर से 22076 नंबर से चलेगी. इटारसी, भोपाल और बीना में ठहराव रहेगा.
  • प्रयागराज-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस – 24 अगस्त से 20437 और 25 अगस्त से 20438 नंबर से संचालित होगी. पमरे क्षेत्र में कोटा, सवाई माधोपुर और रामगंजमंडी समेत प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा.
  • लालकुआं-केएसआर बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस – 19 सितंबर से 15302/15301 नंबर से नियमित चलेगी. बीना, रानी कमलापति और इटारसी में ठहराव रहेगा.
  • हापा-नाहरलगुन साप्ताहिक एक्सप्रेस – 23 सितंबर से 19525/19526 नंबर से चलेगी. शाजापुर, ब्यावरा राजगढ़, रुठियाई, गुना और शिवपुरी में ठहराव रहेगा.
  • बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस – 26 अगस्त से 14711/14712 नंबर से नियमित होगी. सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंजमंडी और शामगढ़ में ठहराव रहेगा.

यात्रियों को मिलेगा व्‍यवस्‍था का लाभ

स्पेशल से नियमित होने के बाद यात्रियों को स्थायी समय-सारणी और सामान्य किराया व्यवस्था का लाभ मिलने की उम्मीद है. इससे स्पेशल ट्रेनों में लगने वाले अतिरिक्त शुल्क से राहत मिल सकती है. नियमित संचालन शुरू होने से यात्रियों के लिए आरक्षण कराने और लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनाना भी आसान होगा.

ये भी पढे़ं- सबलगढ़-वीरपुर में 6 साल बाद यात्रियों को लेकर पहुंचेगी ‘मेमू ट्रेन’, आज से शुरू होगी सेवा, CM मोहन यादव दिखाएंगे हरी झंडी

ज़रूर पढ़ें