इटारसी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश, पैर फिसलकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा युवक, RPF जवान की सतर्कता से बची जान

RPF जवान की इस त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया. यात्री को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद उसे दोबारा ट्रेन में बैठाकर उसकी आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया.
An RPF jawan saved a young man's life at Itarsi railway station.

इटारसी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवान ने युवक की जान बचाई.

Input- आशीष मालवीय

MP News: नर्मदापुरम- इटारसी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जहां चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा एक यात्री अचानक फिसलकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया. गनीमत रही कि मौके पर तैनात RPF जवान की सतर्कता से यात्री की जान बच गई.

चलटी ट्रेन में चढ़ने की कोशिश

दरसल मंगलवार शाम इटारसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 से जैसे ही मंगला एक्सप्रेस रवाना हुई, उसी दौरान एक यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की. इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरने लगा. इस खौफनाक घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फुटेज में दिखाई दे रहा है कि ट्रेन गति पकड़ रही है और यात्री चढ़ने के प्रयास में अचानक फिसल जाता है.

RPF जवान की हर तरफ हो रही है तारीफ

तभी प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रहे RPF के प्रधान आरक्षक राकेश सिंह तोमर बिना समय गंवाए दौड़ते हैं और यात्री को पकड़कर बाहर खींच लेते हैं. RPF जवान की इस त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया. यात्री को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद उसे दोबारा ट्रेन में बैठाकर उसकी आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया. घटना के बाद यात्रियों ने RPF जवान की बहादुरी और सतर्कता की जमकर सराहना की.

ये भी पढ़ें: धार में पानी के लिए कलेक्टर ऑफिस पहुंची महिलाएं, गांव में पेयजल संकट, कहा- 200 रुपये वसूलने के बाद भी राहत नहीं

ज़रूर पढ़ें