Vistaar NEWS

जीतू पटवारी ने 290 पन्नों की ‘वाटर रिपोर्ट’ पेश की, दावा किया- इंदौर में पानी के सैंपल में खतरनाक किटाणु

Jitu Patwari

जीतू पटवारी

MP News: इंदौर में पानी को लेकर संकट के बीच सियासी घमासान शुरू हो गया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 290 पेजों की वॉटर रिपोर्ट पेश की है. इस रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस ने दावा किया है कि इंदौर के 20 से ज्यादा वार्डों से लिए गए पानी के सैंपल में खतरनाक कीटाणु मिले. रिपोर्ट में कई जगहों का पानी स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बताया गया.

जीतू पटवारी ने वाटर ऑडिट की मांग की

कांग्रेस का आरोप है कि दूषित पानी से शहर में गंभीर बीमारियां फैल सकती हैं. इंदौर की जनता की सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़ हो रहा है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूरे शहर का वॉटर ऑडिट करवाने की मांग उठाई है. पटवारी ने कहा है कि सरकार तत्काल इंदौर के पानी की गुणवत्ता की स्वतंत्र जांच कराए.

‘अगर हमारी रिपोर्ट गलत हो तो मुझे सीधे कोर्ट ले जाएं

जीतू पटवारी ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे को निर्देश दिए हैं कि यह रिपोर्ट निगम कमिश्नर, महापौर, संभाग आयुक्त, सांसद और तमाम जनप्रतिनिधियों को सौंपी जाए. वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में जीतू पटवारी ने सिस्टम को खुली चुनौती देते हुए कहा- अगर हमारी रिपोर्ट गलत है तो मुझे सीधे कोर्ट में ले जाएं.

कांग्रेस का आरोप है कि करोड़ों रुपये की योजनाओं के बावजूद इंदौर में लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा है. शहर की पाइपलाइन और सप्लाई सिस्टम पर भी सवाल उठ रहे हैं.

ये भी पढे़ं: 1.04 करोड़ मीट्रिक टन उपार्जन के साथ MP नंबर 1, CM मोहन यादव बोले- किसानों के हितों के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Exit mobile version