1.04 करोड़ मीट्रिक टन उपार्जन के साथ MP नंबर 1, CM मोहन यादव बोले- किसानों के हितों के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मध्य प्रदेश ने एक और उपलब्धि हासिल की है. गेहूं उपार्जन के मामले में मध्य प्रदेश देश में नंबर वन बन गया है.
Chief Minister Dr. Mohan Yadav.

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव.

MP News: मध्य प्रदेश ने एक और उपलब्धि हासिल की है. गेहूं उपार्जन के मामले में मध्य प्रदेश देश में नंबर वन बन गया है. प्रदेश के एक करोड़ 4 लाख से ज्यादा किसानों का सरकार ने गेहूं उपार्जन किया है. इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी किसानों को बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

‘लघु किसानों का गेहूं पहले खरीदा गया’

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा, ‘मैं मध्य प्रदेश के किसानों, प्रदेशवासियों को दो कारणों से बधाई देना चाहूंगा. सरकार ने किसानों से एक करोड़ 4 लाख 31 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की है. इसके साथ ही गेहूं खरीदी के मामले में मध्य प्रदेश नंबर एक स्थान पर आ गया है. सबसे लंबे समय तक गेहूं खरीदी जारी रखने में भी प्रदेश नंबर एक है. एमपी में पहली बार लघुऔर मध्यम श्रेमई 32.72 लाख किसानों की पहले खरीदी की. बाद में मध्यम और बड़े श्रेणी के किसानों का गेहूं खरीदा.’

‘पौने 14 लाख किसानों से MSP पर गेहूं खरीदा’

सीएम मोहन यादव ने कहा, ‘मेरी जानकारी में पौने 14 लाख किसानों का गेहूं एमसपी के रेट पर खरीदा गया है. जितने किसान भाइयों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. पूरे प्रेदश के अंदर सभी किसान भाइयों का गेहूं खरीदा जा चुका है है. मध्य एशिया संकट और विश्व में विषम परिस्थितियों को देखते हुए पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रेदश और देश में शानदार प्रदर्शन किया है. ये किसान कल्याण वर्ष है. लगभग 24 हजार करोड़ की राशि का भुगतान प्रेषित किया गया. समर्थन मूल्य 2585 रुपये और 40 रुपये बोनस, यानी कुल 2625 रुपये के हिसाब से गेहूं की खरीदी की गई. जैसे-जैसे एमएसपी बढ़ेगी, किसान कल्याण के काम होगे. प्रदेश में इतना गेहूं उत्पादन सौभाग्य की बात है.’

ये भी पढे़ं: बड़वानी में किसान ने 4 बीघा बैंगन की फसल पर चलाया ट्रैक्टर, सही दाम ना मिलने से था परेशान, जानवरों को भी खिलाया

ज़रूर पढ़ें