MP में जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल 16 मार्च तक के लिए स्थगित, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला और कमिश्नर हेल्थ से बातचीत के बाद जूडा का फैसला
स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला
MP News: मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल 16 मार्च तक के लिए स्थगित हो गई है. उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल और कमिश्नर हेल्थ से हुई बातचीत के बाद जूडा ने फैसला लिया है. इसके साथ ही सरकार ने जूनियर डॉक्टर्स को जल्द ही स्टाइपेंड और एरियर भुगतान का आश्वासन दिया है.
7 हजार से ज्यादा जूडा, रेजिडेंट डॉक्टर्स और इंटर्न काम पर लौटे
वहीं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला और कमिश्नर हेल्थ की मुलाकात के बाद डॉक्टर्स वापस काम पर लौट चुके हैं. 7 हजार से ज्यादा जूडा, रेजिडेंट डॉक्टर और इंटर्न काम पर लौटे हैं. इसके पहले डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा था कि मेरी जूनियर डॉक्टर की बात हुई है. उन्होंने कहा था कि जल्द ही डॉक्टर्स की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा. वहीं सरकार से आश्वासन से मिलने के बाद जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर वापस लौट चुके हैं.
OPD सेवाएं नहीं देने का दिया था ऐलान
सोमवार को 7 हजार से ज्यादा जूनियर डॉक्टर्स ने ओपीडी सेवाएं नहीं देने का ऐलान किया था. जिसके कारण मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. केवल बेहद गंभीर स्थिति वाले मरीजों का ही ऑपरेशन थ्येटर में इलाज किया जा रहा था. स्टाइपेंड संशोधन लागू होने के कारण नाराज डॉक्टर्स प्रदेशभर में हड़ताल पर चले गए थे. इसके पहले रविवार को मध्य प्रदेश के अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्ट4स ने जस्टिस मार्च निकाला था.
‘ना तो स्टाइपेंड मिला और ना ही एरियर’
जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के मुताबिक सीपीआई आधारित स्टाइपेंड संशोधन एक अप्रैल 2025 से लागू होना था. लेकिन शासन के आदेश के बावजूद अभी तक लागू नहीं हुआ है. ना तो संशोधित स्टाइपेंड मिल रहा है और ना ही अप्रैल से अब तक का कोई भी एरियर मिला है.
ये भी पढे़ं: MP News: बॉयफ्रेंड को छत से घर में बुलाकर पति को गोली मरवा दी, मोहल्ले में रहने वाले युवक से था महिला का अफेयर