लुंगी डांस पर थि‍रके शिवराज और कैलाश विजयवर्गीय, तिरुपति में मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे की शादी में लगा दिग्गजों का जमावड़ा

MP News: मंत्री के बेटे की शादी आंध्रप्रदेश के प्रसिद्ध देवस्‍थान तिरुपति बालाजी मंदिर में सभी रस्‍मों के साथ पूरी हुई. इस शादी समारोह में कुछ चुनिंदा नेता, खास रिश्‍तेदार और परिजन मौजूद रहे हैं.
Prominent Leaders Attend Prahlad Patel's Son's Wedding

प्रहलाद पटेल के बेटे की शादी में पहुंचे दिग्गज नेता

MP News: मध्‍य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे प्रबल सिंह पटेल की शादी गुरुवार को एक बेहद ही सादे अंदाज में हुई है. मंत्री के बेटे की शादी आंध्रप्रदेश के प्रसिद्ध देवस्‍थान तिरुपति बालाजी मंदिर में सभी रस्‍मों के साथ पूरी हुई. इस शादी समारोह में कुछ चुनिंदा नेता, खास रिश्‍तेदार और परिजन मौजूद रहे हैं. सीएम मोहन यादव ने भी तिरुपति पहुंचकर वर-वधु को आर्शीवाद दिया.

कैलाश विजयवर्गीय ने लूंगी डांस गाने पर किया डांस

शादी समाराेह में बारात के दौरान मध्‍य प्रदेश कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय दक्षिण भारत की पारंपारिक वेशभूषा लूंगी और कुर्ते में नजर आए हैं. बारात में मंत्री विजयवर्गीय ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्‍य प्रदेश पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ लूंगी डांस वाले गाने पर जोरदार डांस किया.

शादी में शामिल हुए कई वरिष्‍ठ नेता

शादी समारोह में सीएम मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जम्मू कश्‍मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्‍हा, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सांसद आलोक शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे शामिल हुए और वर-वधु को आर्शीवाद दिया.

23 अप्रैल को भोपाल में हुई थी सगाई

प्रहलाद पटेल के बेटे प्रबल सिंह पटेल और नरसिंहपुर की रहने वाली हिमांशी दुबे की 23 अप्रैल को भोपाल में सगाई हुई थी. सगाई का आयोजन मंत्री प्रहलाद पटेल के भोपाल प्रोफेसर कॉलोनी में स्थित सरकारी आवास में आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव, विधानसभा अध्‍यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित तमाम मंत्री विधायक और वरिष्‍ठ नेता शामिल हुए थे.

ये भी पढे़ं- MP में सोशल मीडिया एक्स पर कई BJP जिलाध्यक्ष फिसड्डी! 50 फॉलोअर्स से भी कम, केंद्रीय मंत्री के जिले का भी बुरा हाल

ज़रूर पढ़ें