Karwa Chauth 2025: भोपाल, इंदौर, ग्वालियर…करवा चौथ पर MP में आपके जिले में कब निकलेगा चांद? पूजा मुहूर्त भी नोट करें
Karwa Chauth 2025 Moon Timing MP: देश भर में आज सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखेंगी. रात में चंद्र देव के दर्शन और अर्घ्य के बाद अपना व्रत खोलेंगी. ऐसे में जानिए आज मध्य प्रदेश के सभी शहरों में कितने बजे चांद नजर आएगा.
करवा चौथ
Karwa Chauth 2025 MP: देश भर में आज सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और सौभाग्य के लिए निर्जला करवा चौथ का व्रत रखा है. चंद्रमा के दर्शन और अर्घ्य के बाद ही सुहागिन महिलाएं पानी पीकर अपना व्रत खोलती हैं. ऐसें जानिए कि आखिर आपके शहर में कितने बजे दिखेगा चांद.
करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार करवा चौथ पर पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 05:57 बजे से रात 07:11 बजे तक रहेगा, जिसकी कुल अवधि 1 घंटा 14 मिनट की होगी.
सबसे पहले किस शहर में दिखेगा चांद?
मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में अलग-अलग समय पर चांद दिखेगा. सबसे पहले सिंगरौली जिले में रात 8.02 बजे चंद्रमा नजर आएगा. वहीं, आलीराजपुर में 8 बजकर 41 मिनट पर सबसे आखिर में दिखाई देगा.
MP के सभी 55 जिलों में कितने बजे दिखेगा चांद?
- सिंगरौली- रात 8:02 बजे
- मऊगंज- रात 8:04 बजे
- सीधी- रात 8:05 बजे
- रीवा- रात 8:07 बजे
- सतना- रात 8:09 बजे
- अनूपपुर- रात 8:09 बजे
- भिंड- रात 8:09 बजे
- मैहर- रात 8:10 बजे
- शहडोल- रात 8:10 बजे
- कटनी- रात 8:12 बजे
- पन्ना- रात 8:12 बजे
- डिंडौरी- रात 8:12 बजे
- निवाड़ी- रात 8:13 बजे
- छतरपुर- रात 8:13 बजे
- उमरिया- रात 8:13 बजे
- दमोह- रात 8:14 बजे
- मुरैना- रात 8:15 बजे
- मंडला- रात 8:16 बजे
- जबलपुर-रात 8:16 बजे
- ग्वालियर- रात 8:16 बजे
- दतिया- रात 8:16 बजे
- बालाघाट- रात 8:18 बजे
- टीकमगढ़- रात 8:19 बजे
- सागर- रात 8:19 बजे
- शिवपुरी- रात 8:20 बजे
- सिवनी- रात 8:20 बजे
- नरसिंहपुर- रात 8:20 बजे
- अशोकनगर- रात 8:22 बजे
- छिंदवाड़ा- रात 8:23 बजे
- गुना- रात 8:23 बजे
- श्योपुर- रात 8:24 बजे
- विदिशा- रात 8:24 बजे
- रायसेन- रात 8:25 बजे
- नर्मदापुरम- रात 8:26 बजे
- भोपाल- रात 8:26 बजे
- राजगढ़- रात 8:27 बजे
- बैतूल- रात 8:28 बजे
- सीहोर-रात 8:28 बजे
- पांढर्ना- रात 8:28 बजे
- हरदा- रात 8:30 बजे
- आगर मालवा- रात 8:31 बजे
- शाजापुर- रात 8:31 बजे
- उज्जैन- रात 8:33 बजे
- इंदौर- रात 8:34 बजे
- देवास- रात 8:34 बजे
- खंडवा- रात 8:34 बजे
- मंदसौर- रात 8:34 बजे
- बुरहानपुर- रात 8:36 बजे
- रतलाम- रात 8:36 बजे
- नीमच- रात 8:36 बजे
- धार- रात 08:37 बजे
- झाबुआ- रात 08:39 बजे
- खरगोन- रात 8:39 बजे
- बड़वानी- रात 8:40 बजे
- आलीराजपुर- रात 8:41 बजे