खंडवा से तीन बोरियों में मांस और पशु सिर मिलने से हड़कंप, हिंदू संगठनों ने गौवंश का दावा किया, 4 आरोपी गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर
MP News: (खंडवा से शेख शकील की रिपोर्ट) मध्य प्रदेश के खंडवा में बकरीद के दूसरे दिन शहर से करीब 7 किमी दूर सिंहाड़ा गांव में पशु का सिर और मांस बोरी में मिलने का मामला सामने आने से आधी रात हड़कंप मच गया. गांव में एक घर के बाहर रखी तीन बोरियों में पशु का सिर और मांस मिला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह सिर और मांस गाय का है. पुलिस ने की संदिग्ध मकान की सर्चिंग भी की है. पुलिस ने मामले में आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ के दर्ज किया है. जिसमें से चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है. फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है कि इस घटना को अंजाम देने के पीछे उनका क्या उद्देश्य था.
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार शुक्रवार (29 मई) देर रात गांव के कुछ लोगों को एक घर के सामने संदिग्ध बोरियां दिखाई दीं. लोगों के पहुंचते ही वहां मौजूद कुछ लोग मौके से भाग निकले. जांच करने पर एक बोरी में पशु का सिर और दो बोरियों में मांस भरा मिला. घटना की सूचना पर मोघट थाना प्रभारी धीरेश धारवाल सहित नगर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए बढ़िया तुला गांव के आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें से चार नाम जद आरोपियों को पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया है.
अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है. अब पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर उन्होंने इस घटना को क्यों अंजाम दिया? फिलहाल संदिग्ध बोरियों में मिले मांस की जांच की जा रही है. वहीं, पुलिस इस मामले में संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी कर रही है. बजरंग दल ने आरोपियों को जिलाबदर करने की मांग की है.
ये भी पढ़ें: वन विभाग ने बूढ़ा मानकर किया रिटायर, MP HC के आदेश पर दोबारा नौकरी करेगा कर्मचारी, 59 साल पर ही हटा दिया था
इस मामले में पुलिस का क्या कहना है?
इस पूरे मामले पर खंडवा एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर ने बताया कि जैसे ही हमें खबर मिली वैसे ही हमारे थाना प्रभारी और हमारी टीम घटनास्थल पर पहुंची. हमने वहां डॉक्टर से द्वारा परीक्षण भी कराया है, जो मांस मिला है उसका पीएम भी कराया गया है. मामले में कैसे भी दर्ज कर लिया गया है. इस मामले में आठ नामजद आरोपी दर्ज हुए हैं. इसके अलावा भी इन्वेस्टिगेशन में जो जो आरोपी शामिल होंगे उन पर भी मामला दर्ज किया जाएगा. पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार का इनाम भी घोषित किया था. फिलहाल चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, जो मांस मिला है उसे परीक्षण के लिए भेज दिया गया है.