Ladli Behna Yojana: लाडली बहना की 36वीं किस्त इस महीने होगी जारी, ठग फर्जी वेबसाइट से महिलाओं को बना रहे निशाना, जानें कैसे बचें

Ladli Behna Yojana 36th Installment: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त 12 अप्रैल 2026 को सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित हुए कार्यक्रम में जारी की थी. हर महीने लाडली बहना की किस्त 10 से 15 तारीख के बीच अंतरित की जाती है
Ladli Behna Yojana 36th Installment

लाडली बहना योजना

Ladli Behna Yojana 36th Kist: लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. हर महीने लाडली बहनों के खातों में 1500 रुपये किस्त जारी की जाती है. इस योजना की अब तक 35 किस्त जारी की जा चुकी हैं. मई के महीने में 36वीं किस्त जारी की जाएगी, जिसका हितग्राही महिलाओं को बेसब्री से इंतजार है.

कब जारी होगी 36वीं किस्त?

  • मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त 12 अप्रैल 2026 को सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित हुए कार्यक्रम में जारी की थी.
  • प्रदेश की 1.25 करोड़ हितग्राही महिलाओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से 1500-1500 रुपये ट्रांसफर किए गए थे.
  • हर महीने लाडली बहना की किस्त 10 से 15 तारीख के बीच अंतरित की जाती है.
  • इस महीने यानी मई महीने की किस्त भी इन तारीखों के बीच जारी हो सकती है.
  • राज्य सरकार की ओर से लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त के लिए कोई भी जानकारी जारी नहीं की है.

खाते में पैसे आए कैसे चेक करें?

  • जब राज्य सरकार की ओर से लाडली बहना योजना की किस्त जारी की जाती है तो बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर पर मैसेज आ जाता है.
  • इसके साथ ऑफिशियल वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

फर्जी वेबसाइट से रहें सावधान

  • लाडली बहना योजना से जुड़ी वेबसाइट बनाकर ठग हितग्राही महिलाओं को निशाना बना रहे हैं.
  • इंटरनेट पर कई वेबसाइट हैं जो लाडली बहना योजना के नाम से हैं, जिसने गुमराह, फर्जीवाड़ा और ठगी का शिकार बनाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana May Installment Update: लाड़ली बहनों के खाते में कब आएगी 36वीं किस्त? इस बार ₹1,250 नहीं ₹1,500 रुपये मिलेंगे

फर्जी वेबसाइट के चंगुल से कैसे बचें?

  • हमेशा लाडली बहना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर विजिट करें.
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर बैंक डिटेल, पैन कार्ड, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि की डिटेल नहीं मांगी जाती है.
  • अनजान वेबसाइट पर विजिट करने से बचें.
  • अपनी पर्सनल जानकारी शेयर करने से बचना चाहिए.
  • ठगी या फर्जीवाड़ा का शिकार होने पर तुरंत सायबर हेल्पलाइन पर संपर्क करें.

ज़रूर पढ़ें