Madhya Pradesh में ठंड का सितम, कल्याणपुर में तापमान 3.4 डिग्री, 30 जिलों में टेंपरेचर 12 डिग्री सेल्सियस से कम
मौसम समाचार
MP News: पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाके के साथ-साथ मध्य प्रदेश में ठंड को बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह से रहने की उम्मीद जताई है. अगले 24 घंटों के लिए ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में मध्यम से घना कोहरा रहने की चेतावनी दी है. वहीं प्रदेश के बड़े क्षेत्र में मौसम शुष्क रहेगा. देश के उत्तरी-पश्चिमी इलाके में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 240 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है. इस कारण से राज्य में ठंड बढ़ गई है.
11 जिलों में कोल्ड डे रहा
पिछले 24 घंटों की बात करें तो 11 जिलों में कोल्ड डे रहा. इन जिलों में ग्वालियर, अनूपपुर, छतरपुर, सतना, पन्ना, कटनी, मैहर, भिंड, मुरैना, दतिया और निवाड़ी हैं. यहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से कम और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से कम रहा.
ग्वालियर हवाई हड्डे पर विजिबिलिटी 0 मीटर रही
कोहरे के विजिबिलिटी की बात करें तो ग्वालियर हवाई अड्डे पर ये 0 मीटर रही. रीवा हवाई अड्डे पर 50 मीटर, खजुराहो में 300 मीटर और टीकमगढ़ में 500-1000 मीटर रही.
ये भी पढ़ें: IAS एसोसिएशन के अध्यक्ष बनाए गए मनु श्रीवास्तव, मोहम्मद सुलेमान की लेंगे जगह, अविनाश लवानिया नए सचिव होंगे
सबसे कम तापमान कल्याणपुर में दर्ज किया गया
प्रदेश में 30 जिलों का तापमान 12 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया. वहीं राज्य में सबसे कम तापमान की बात करें तो शहडोल के कल्याणपुर में रहा. यहां तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मंडला में 4.3, उमरिया में 5.2 डिग्री तापमान रहा.
शहर | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
कल्याणपुर (शहडोल) | 3.4 |
मंडला | 4.3 |
उमरिया | 5.2 |
खजुराहो (छतरपुर) | 6.4 |
पचमढ़ी (नर्मदापुरम) | 6.6 |
प्रदेश का सर्वाधिक तापमान उज्जैन में दर्ज किया गया
प्रदेश में सर्वाधिक तापमान उज्जैन में रहा. यहां तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा. मंडला में 28.5, खरगोन में 28.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.
शहर | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
उज्जैन | 29.0 |
मंडला | 28.5 |
खरगोन | 28.2 |
खंडवा | 28.1 |
इंदौर | 27.9 |