MP Budget Session LIVE: सदन में आज पेश होगा आर्थिक सर्वेक्षण, आवारा कुत्तों और सिंचाई परियोजना का मुद्दा भी उठेगा

MP Budget Session: मध्य प्रदेश विधानसभा में आज राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी. वहीं राज्य सरकार आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट भी पेश करेगी.
MP Budget Session LIVE:

मध्‍य प्रदेश बजट सत्र लाइव

MP Budget Session LIVE: मध्य प्रदेश विधानसभा में आज राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी. वहीं राज्य सरकार आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट भी पेश करेगी. राज्य की आर्थिक स्थिति को लेकर वित्त मंत्री यह रिपोर्ट सदन में रखेंगे. इसमें लोगों की आय, विकास दर और अन्य आर्थिक मुद्दों से जुड़ी अहम जानकारी शामिल होगी. राज्य की गति और विभिन्न विभागों की समीक्षा के आधार पर आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट तैयार की गई है. इसके साथ ही सरकार आर्थिक स्थिति को लेकर कैग की रिपोर्ट भी सदन में पेश करेगी.

विधानसभा सत्र के दौरान ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत भोपाल में आवारा कुत्तों का मुद्दा भी उठाया जाएगा. कांग्रेस विधायक आतिफ अकील नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विभाग से जुड़ा यह पहला सवाल उठाएंगे. वहीं, दमोह में सिंचाई परियोजना अधूरी होने के मुद्दे पर जल संसाधन मंत्री का ध्यान सीनियर बीजेपी विधायक जयंत मलैया द्वारा आकर्षित किया जाएगा.

बजट से पहले सरकार अनुपूरक बजट भी पेश करेगी. फरवरी और मार्च के खर्चों को पूरा करने के लिए यह अनुपूरक बजट सदन में लाया जाएगा. इसका अनुमानित आकार 10 से 15 हजार करोड़ रुपए के बीच हो सकता है.

ज़रूर पढ़ें