जेवर हड़पने के लिए बहू ने रची झूठी डकैती की साजिश, खुद की अलमारी से गहने किए गायब, ऐसे हुआ खुलासा

Bhind Fake Robbery: मध्य प्रदेश के भिंड जिले से डकैती की एक अनोखी घटना सामने आई है. यहां पर एक बहू ने अपने ही जेवर हड़पने के लिए घर में डकैती की झूठी साजिश रच डाली.
Bhind News

चोरी हुए जेवर बरामद

Bhind Fake Robbery: मध्य प्रदेश के भिंड जिले से डकैती की एक अनोखी घटना सामने आई है. जिले के ऊमरी थाना क्षेत्र के लहरौली गांव में पुलिस ने एक चौंकाने वाली साजिश का पर्दाफाश किया है. यहां पर एक बहू ने अपने ही घर में जेवर हड़पने के लिए डकैती की साजिश रच डाली. पुलिस की जांच में इस मामले का खुलासा हो गया और चोरी के करीब 12 लाख रुपये के जेवर बरामद कर लिए गए. आइए जानते हैं पूरा मामला.

पति गोवा में करता था नौकरी

जानकारी के अनुसार, लहरौली गांव निवासी पुष्पेंद्र बघेल गोवा में निजी नौकरी करता है, जबकि उसका परिवार गांव में रहता है. बीते बुधवार को घर के सबी सदस्य एक शादी में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे. इस दौरान पुष्पेंद्र की पत्नी मालती घर में अकेली थी. मालती ने सोचा कि इस घटना को डकैती का रुप देने के लिए इससे अच्छा समय क्या होगा.

पीछे की दीवार में लगाई सेंध

मालती ने रात को घर के पीछे दीवार में सेंध लगाई, अलमारी को तोड़कर घर का सामान अस्त-व्यस्त कर दिया और सोने के जेवरों का डिब्बा गायब कर दिया. बाद में उसने जेवरों को खेत में छुपाकर कुछ सामान इधर-उधर बिखेर दिया, ताकि मामला असली लगे. जैसे ही सुबह हुई मालती ने शोर मचाना शुरू कर दिया और ऐसे दिखाया कि उसके घर में चोरी हुई है.

पुलिस के निरीक्षण में हुआ खुलासा

मालती अपने परिवार के साथ थाने भी पहुंची. घटनास्थल पर पहुचीं पुलिस ने ठीक से निरीक्षण किया. शुरुआत में मालती ने गुमराह करते हुए बताया कि कुछ बदमाश रात को घर में घुसे और सके साथ मारपीट की और उसे बेहोश कर जेवर लूट ले गए, लेकिन जांच के दौरान पुलिस को महिला की कहानी पर शक हुआ.

मालती के बयान पर हुआ शक

पुलिस को मालती के बयान पर शक हुआ. इसके अलावा घटनास्थल की परिस्थितियां भी डकैती की कहानी से मेल नहीं खा रही थीं. पुलिस ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से जांच आगे बढ़ाई और आसपास के संदिग्ध लोगों की जानकारी भी जुटाई, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं मिला. इसके बाद पुलिस ने महिला से सख्ती से पूछताछ की. कड़ी पूछताछ के दौरान मालती टूट गई और उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया.

ये भी पढ़ें: मऊगंज में सड़क के निर्माण में धांधली! अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप, घटिया निर्माण पर ग्रामीणों में आक्रोश

ज़रूर पढ़ें