Indore News: इंदौर एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल की शुरुआत, CM मोहन यादव ने किया उद्घाटन

Indore News: इंदौर में हवाई यात्रा को नई रफ्तार देते हुए आज शहर के एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल-1 की भव्य शुरुआत की गई. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसका उद्घाटन किया हैं.
cm mohan yadav

सीएम मोहन यादव

Indore News: इंदौर में हवाई यात्रा को नई रफ्तार देते हुए आज शहर के एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल-1 की भव्य शुरुआत की गई. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसका उद्घाटन किया और इसे प्रदेश के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताया. इस नए टर्मिनल के शुरू होने से अब रोजाना 17 फ्लाइट्स का संचालन यहां से किया जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र

इंदौर एयरपोर्ट पहले से ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है, और नए टर्मिनल के जुड़ने से इसकी क्षमता में और इजाफा होगा. यात्रियों को अब आधुनिक सुविधाएं, बेहतर वेटिंग एरिया, तेज़ चेक-इन प्रक्रिया और उन्नत सुरक्षा व्यवस्था का लाभ मिलेगा.

पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा

टर्मिनल-1 के संचालन से एयरपोर्ट पर यात्रियों का दबाव भी संतुलित होगा और भीड़भाड़ में कमी आएगी. साथ ही, यह विस्तार इंदौर को देश-विदेश के प्रमुख शहरों से और मजबूती से जोड़ेगा.
विशेषज्ञों का मानना है कि इस नई शुरुआत से न सिर्फ पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि इंदौर की पहचान एक प्रमुख एविएशन हब के रूप में भी और मजबूत होगी.

नर्मदा परियोजना के चौथे चरण का शुभारंभ

विमानतल के कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री का काफिला शहर के प्रसिद्ध दशहरा मैदान की ओर रवाना हुआ. इंदौर की बढ़ती जनसंख्या और पानी की मांग को देखते हुए यहां नर्मदा परियोजना के चौथे चरण का शुभारंभ किया गया. यह परियोजना इंदौरवासियों की प्यास बुझाने और जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है. इस योजना से शहर के कई नए क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी.

इन शहरों के लिए उड़ान सेवा बंद

दूसरी तरफ डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) द्वारा उड़ानों के लिए समर शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इस शेड्यूल में इंदौर के चार अलग-अलग शहरों में हवाई संपर्क टूटने वाला है. इन शहरों में नासिक, उदयपुर, भुवनेश्वर और जम्मू की उड़ानें शामिल हैं. यानी कि अब नए शेड्यूल के अनुसार इंदौर से इन चार शहरों के लिए उड़ान सेवा बंद कर दी जाएगी. इस शहरों के लिए टिकट बुकिंग एयरलाइन द्वारा 1 हफ्ते पहले ही बंद कर दी गई है.

ज़रूर पढ़ें