Dewas: युद्ध में बदल गया कुश्ती महोत्सव, पहलवानों ने एक दूसरे को कुर्सियां फेंककर मारा, जमकर चले लात-घूसे

Dewas: शहर के एलएनबी क्लब में पिछले तीन दिनों से चल रहे देवास कुश्ती महोत्सव चल रहा है. रविवार रात इस महोत्सव में जमकर बवाल हुआ.
Dewas

कुश्ती के बीच हुआ विवाद

Dewas: शहर के एलएनबी क्लब में पिछले तीन दिनों से चल रहे देवास कुश्ती महोत्सव चल रहा है. अभी तक सब कुछ बढ़िया चल रहा था लेकिन बीते रविवार रात इस महोत्सव में जमकर बवाल हुआ. कुश्ती महोत्सव में शामिल होने आए पहलवानों के बीच इतना बढ़ गया कि कुश्ती का अखांड़ा कब युद्ध का रण बन गया पता ही नहीं चला. पहलवान एक दूसरे को कुर्सियां फेंककर मारने लगे. इस झगड़ें में जमकर लात-घूसे भी चले.

बातों ही बातों में बढ़ गया विवाद

दरअसल इंदौर के कुछ पहलवानों के बीच पहले तू तो मैं से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया. पहलवानों और उनके साथ आए युवकों एवं स्थानीय लोगों ने एक दूसरे को कुर्सियां फेंक कर मारा. इस दौरान भगदड़ जैसे हालात बन गए. जानकारी के अनुसार रविवार रात श्रीमंत तुकोजीराव पवार ने खेल रत्न प्रतियोगिता के मुकाबले चल रहे थे.

शुरु होने वाली थी कुश्ती लेकिन…

इस आयोजन में इंदौर के टिगरिया बादशाह निवासी आयुष ठाकुर ने 46 किलोग्राम वर्ग में भाग लिया था. कुश्ती होने वाली थी कि इसी बीच आरोपित मनीष नामदेव, लोकपाल गौहर, कपिल गुर्जर, मयूर मंडवाल आदि ने विवाद शुरू कर दिया. इस दौरान जमकर मारपीट होने लगी. आयुष ठाकुर सहित अन्य युवकों को चोट आई, जिन्हें बाद में जिला अस्पताल भेजा गया.

कई पहलवान हुए घायल

कई पहलवान घायल भी हुए, मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी पहलवानों को अलग-अलग करते हुए नजर आए. युवक एक दूसरे पर प्लास्टिक की कुर्सियां फेंककर मार रहे थे। देर रात मामले में शेखर ठाकुर की रिपोर्ट पर इंदौर निवासी आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है.

 भी पढ़ें-करीना कपूर ने ठुकरा दी थीं ये 10 फिल्में, इन्हीं ने दीपिका पादुकोण से लेकर ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा की बदली किस्मत

ज़रूर पढ़ें