खत्म हुआ इंतजार! मंदिर या मस्जिद जल्द हो जाएगा फैसला, भोजशाला विवाद पर हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी

मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला के धार्मिक अस्तित्व पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है. इस मामले में फैसला सुरक्षित रखा गया है.
Dhar Bhojshala Case

हाईकोर्ट खंडपीठ, इंदौर

मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला के धार्मिक अस्तित्व पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है. इस मामले में 98 दिन तक सुनवाई चलने के बाद अब जाके फैसला सुरक्षित रखा गया है. बता दें कि एमपी हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में मंगलवार को करीब दो घंटे से ज्यादा सुनवाई चली, जिसके बाद कोर्ट ने फैसला रिजर्व फॉर ऑर्डर रख लिया. हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी होने के बाद हिंदू पक्ष के कार्यकर्ता भावुक नजर आए.

जल्द आ सकता है फैसला

माना जा रहा है कि 15 जून के बाद कभी भी फैसला सुनाया जा सकता है.
गौरतलब है कि सुप्रीम के निर्देश पर इंदौर हाईकोर्ट में धार भोजशाला विवाद पर सुनवाई की जा रही थी. यह सुनवाई 6 अप्रैल 2026 से लगातार चल रही थी. इसके बीच में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) द्वारा किए गए वैज्ञानिक सर्वेक्षण की करीब 2100 पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज कोर्ट के सामने रखे गए.

गौरतलब है कि साल 2024 में एएसआई ने भोजशाला परिसर में 98 दिनों तक वैज्ञानिक सर्वेक्षण किया था. इस मामले में हिंदू पक्ष, मुस्लिम पक्ष और जैन समाज की ओर से अलग‑अलग याचिकाएं और दलीलें पेश की गईं. सभी पक्षों ने ऐतिहासिक तथ्यों, धार्मिक मान्यताओं और कानूनी आधारों पर जोरदार बहस की.

हाईकोर्ट ने अपना फैसला रखा सुरक्षित

लंबी बहस और सभी पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट की ओर से फिलहाल फैसले की तारीख घोषित नहीं की गई है, हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि 15 जून के बाद इस मामले पर हाईकोर्ट की तरफ से फैसला आ सकता है.

ये भी पढ़ें: MP हाई कोर्ट के जस्टिस 3 किमी साइकिल चलाकर पहुंचे अदालत, PM की अपील पर किया अमल, लोगों ने की तारीफ

ज़रूर पढ़ें