Bhopal: MP में घर का सपना हुआ महंगा, कल से 65 हजार स्थानों पर बढ़ेंगी प्रॉपर्टी की दरें

Bhopal: मध्य में प्रदेश में प्रॉपर्टी खरीदना लगातार महंगा होता जा रहा है. नए वित्तीस वर्ष की शुरूआत के साथ प्रदेश में प्रॉपर्टी के दामों में बढ़ोतरी होने वाली हैं.
Bhopal News

एमपी में बढ़े प्रॉपर्टी के रेट

Bhopal: मध्य में प्रदेश में प्रॉपर्टी खरीदना लगातार महंगा होता जा रहा है. नए वित्तीस वर्ष की शुरूआत के साथ प्रदेश में प्रॉपर्टी के दामों में बढ़ोतरी होने वाली हैं. 1 अप्रैल से जारी होने वाली गाइडलाइन नें आम लोगों के घर के सपने को और महंगा कर दिया हैं. केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा प्रदेश के 55 जिलों में बड़ी संख्या में जमीन और निर्माण दरों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है.

रजिस्ट्री, स्टांप ड्यूटी पर पड़ेगा असर

इसका सीधा असर रजिस्ट्री, स्टांप ड्यूटी और निर्माण लागत पर पड़ेगा. विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की गाइडलाइन से मध्यम वर्ग के लिए घर खरीदना पहले से अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाएगा. जानकारी के अनुसार राजधानी सहित मध्य प्रदेश के सभी जिलों में प्रॉपर्टी की दरों में वृद्धि के प्रास्ताव दिए थे जिन्हें केंद्रिय मूल्याकंन बोर्ड ने हरी झंडी दे दी.

इनमें 65 हजार स्थानों पर औसतन 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जो कि 1 अप्रैल से लागू हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: क्या वैभव सूर्यवंशी के लिए खुलेंगे टीम इंडिया के दरवाजे? इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी बड़ी मांग

इन लोकेशनों पर बढ़े रेट

गाइडलाइन बढ़ोतरी में इस बार इंदौर-3 सबसे आगे रहा, जहां 676 लोकेशन पर दरें बढ़ाई गई हैं। इसके बाद सांवेर (440 लोकेशन), महू (517 लोकेशन) और इंदौर-4 (365 लोकेशन) है। सबसे कम बढ़ोतरी देपालपुर क्षेत्र में हुई है, जहां केवल 100 लोकेशन को शामिल किया गया है. हालांकि कुल लोकेशन की संख्या के हिसाब से इंदौर-2 सबसे बड़ा (957 लोकेशन) क्षेत्र है, लेकिन यहां सिर्फ 29 प्रतिशत क्षेत्रों में ही बढ़ोतरी की है. इंदौर-3 में 80, सांवेर में 73, महू में 67, इंदौर-4 में 58, इंदौर-1 में 35, इंदौर-2 में 29 और देपालपुर में 22 फीसदी लोकेशन पर गाइडलाइन दर बढ़ी है.

ज़रूर पढ़ें