अब मिनटों में घंटों का सफर, भोपाल से ओरछा-चंदेरी के लिए CM Mohan Yadav ने किया हेली सेवा का शुभारंभ, जानिए किराया

Bhopal Helicopter Service: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को "पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा" के तहत नए सेक्टर (भोपाल-चंदेरी-ओरछा) का शुभारंभ करने वाले हैं.
Bhopal Helicopter Service

सीएम मोहन यादव

Bhopal Helicopter Service: अब भोपाल से राजा राम की नगरी ओरछा और ऐतिहासिक धरोहर चंदेरी की यात्रा आसान होने वाला है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के तहत नए सेक्टर (भोपाल-चंदेरी-ओरछा) का कर दिया है. हेली सेवा शुरू होने से मध्य प्रदेश में पर्यटन और धार्मिक यात्राओं में सुविधा मिलेगी. सीएम मोहन यादव ने इस अवसर हेलीकॉप्टर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

हफ्ते में 5 दिन ही मिलेगी सुविधा

“पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के तहत ये नया सेक्टर भोपाल को भगवान श्रीराम की राजनगरी ओरछा और ऐतिहासिक विरासत के लिए प्रसिद्ध चंदेरी से जोड़ेगी. गौरतलब है कि सेक्टर-2 के तहत ये हेली सेवा सप्ताह में 5 दिन (बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार) संचालित की जाएगी.

कितना होगी किराया

अगर किराये की बात करें तो भोपाल से चंदेरी के लिए यात्रियों को ₹5,500 और भोपाल से ओरछा के लिए ₹6,500 का शुल्क देना होगा. इतना ही इसके अलावा, ₹14,500 के विशेष पैकेज में टैक्सी, वीआईपी दर्शन और प्रसाद जैसी ‘एंड-टू-एंड’ सुविधाएं भी शामिल हैं. चंदेरी और ओरछा में पर्यटकों के लिए ₹3,500 में ‘जॉय राइड’ की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी.

सुरक्षा का विशेष ध्यान

सबसे अहम में बात ये है कि इस मॉडल में यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है. यात्रा के लिए 6 सीटों वाले आधुनिक हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जा रहा है. गंतव्य पर होटल, भोजन और स्थानीय भ्रमण के लिए गाइड की व्यवस्था भी पूर्व निर्धारित रहेगी. इन दोनों शहरों की यात्रा के लिए पर्यटक www.flyola.in और IRCTC पोर्टल पर बुकिंग कर सकते हैं.

ये भी पढे़ं: ठगी का ऐसा तरीका! एप्पल के प्रोडक्ट ऑनलाइन मंगाते थे, फिर नकली सामान भर देते थे; लगाया लाखों का चूना

ज़रूर पढ़ें