MP Weather Today: एमपी में भीषण गर्मी से राहत, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, इंदौर से उज्जैन तक बदलेगा मौसम
मध्य प्रदेश का मौसम
Madhya Pradesh Weather Update Today: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम में फिर बदलाव दिख रहा है. कई जिलों में अचानक से मौसम ने करवट ली है और बारिश आंधी का दौर शुरू हुआ है. उज्जैन, इंदौर और रतलाम समेत कई जिलो में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया था. लेकिन बीते दिनों हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत पहुचाई है. मौसम विभाग के मुताबिक आगे कुछ दिनों मौसम ऐसे ही रहने वाला है. आइए जानते है आज का मौसम कैसा रहेगा?
17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों में शुक्रवार को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग का कहना है कि ये सिस्टम अभी आने वाले 4 दिनों एक्टिव रहने वाला है. जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है उनमें ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सीधी, मऊगंज, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट शामिल हैं.

इन जिलों में जारी रहेगी तपन
इसके अलावा बाकी जिलों में आज गर्मी का दौर जारी रहेगा. भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, पन्ना, कटनी, दमोह, जबलपुर, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में लोगों तेज तपना का समना करना पड़ सकता है.
गुरूवार को प्रदेश में हुई झमाझम बारिश
बीते गुरूवार को राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश देखने को मिली. इस दौरान कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक मध्य प्रदेश में मौसम में फेरबदल होता रहेगा. पिछले 24 घंटे के अंदर पूर्वी और पश्चिम मध्य प्रदेश में रेनफॉल दर्ज किया गया है. सबसे ज्यादा बारिश पन्ना में दर्ज की गई.
ये भी पढ़ें: MP में भीषण गर्मी से राहत, कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे; किसानों की परेशानी बढ़ी