Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि से पहले छावनी में बदली उज्जैन नगरी, बैरिकेडिंग-पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट
छावनी में तब्दील हुई उज्जैन नगरी
Maha Shivratri 2026: इस साल 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन देश भर के शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. वहीं, मध्य प्रदेश के उज्जैन जिला स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ता है. इस बात को ध्यान में रखते हुए उज्जैन नगरी को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. इसके अलावा पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है.
उज्जैन में अलर्ट मोड पर पुलिस और प्रशासन
- साइबर क्राइम-BDS पुलिस सड़कों पर उतरकर होटल, धर्मशाला, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर दबिश देक रही है. इस दौरान चोरी और लूटपाट करने वालों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर पुलिस की टीम कार्रवाई कर रही है.
- साइबर पुलिस प्रभारी, बीडीएस प्रभारी और क्राइम प्रभारी लगातार चाक-चौराहों पर जाकर, रेलवे स्टेशन पर जाकर, होटल और धर्मशालाओं पर सर्चिंग कर असामाजिक तत्वों पर नकेल कस रही हैं.
चलाया जा रहा सर्चिंग अभियान
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश पर सड़कों पर दिखाई दे रहे क्राइम, बीडीएस, साइबर और पुलिस की टुकड़ी अलग-अलग थाना क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चला रहे हैं. रेलवे स्टेशन , बस स्टेशन , होटल , लॉज , धर्मशाला , कंजरों के ढेरों सहित अन्य जगहों पर दबिश देकर आदतन अपराधी , सन्दिग्ध व्यक्ति , असामाजिक तत्वों को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की जा रही है. अब तक 12 से भी ज्यादा आसामाजिक तत्वों को पकड़ कर सख्ती से पूछताछ की जा चुकी है.
कब है महाशिवरात्रि?
इस साल 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा. माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करना, अभिषेक करना, व्रत और अनुष्ठान करने से शिव भक्तों की मनोकामना पूरी होती है. साथ ही भगवान शिव प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद देते हैं.