मंदसौर में प्रदर्शन के दौरान उल्टा तिरंगा लहराने पर विवाद, वीडियो वायरल

Mandsaur News: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में गुरुवार को हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रध्वज को उल्टा लहराए जाने का मामला सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया. यह घटना जिला कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर हुई, जहां दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया जा […]
उल्टा तिरंगा लहराने पर विवाद

उल्टा तिरंगा लहराने पर विवाद

Mandsaur News: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में गुरुवार को हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रध्वज को उल्टा लहराए जाने का मामला सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया. यह घटना जिला कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर हुई, जहां दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा था. प्रदर्शन में शामिल लोगों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति के हाथ में तिरंगा उल्टी दिशा में दिखाई दे रहा है.

प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व कांग्रेस नेता और निर्दलीय चुनाव लड़ चुके स्थानीय नेता श्यामलाल जोकचंद कर रहे थे. उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक कलेक्ट्रेट पहुंचे थे, जहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने की तैयारी की.

इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक प्रदर्शनकारी के हाथ में तिरंगा ऐसा दिखाई दिया, जिसमें हरा रंग ऊपर और केसरिया रंग नीचे की ओर था. प्रदर्शन और नारेबाजी के बीच किसी भी सहभागी का इस गलती पर ध्यान नहीं गया. मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

लोग बोले यह राष्ट्रध्वज का अपमान

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई। कई लोगों ने इसे राष्ट्रध्वज के सम्मान से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए प्रदर्शनकारियों की लापरवाही पर सवाल उठाए. वहीं, आयोजकों को भी वीडियो वायरल होने के बाद अपनी चूक का एहसास हुआ.

पुल‍िस ने क्‍या कहा?

फिलहाल इस मामले में पुलिस या जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और न ही किसी प्रकार की एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि हुई है. हालांकि प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और वायरल वीडियो की जानकारी जुटाई जा रही है.

ये भी पढ़ें: Live: ‘कनॉट प्लेस में शाम 6.30 बजे तक बंद कर दें दुकानें और रेस्टोरेंट’, प्रोटेस्ट के बीच NDMC ने व्यापारियों को दी हिदायत

ज़रूर पढ़ें