मोनालिसा ने हाई कोर्ट से लगाई इंसाफ की गुहार! शादी को लेकर परिवार वालों पर लगाए गंभीर आरोप

MP News: वायरल गर्ल मोनालिसा ने अपने पति फरमान खान के खिलाफ दर्ज अपहरण के मामले को चुनौती देते हुए इंदौर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.
Monalisa

वायरल गर्ल मोनालिसा

MP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज कुंभ मेले में अपनी आंखों की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हुई महेश्वर की माला बेचने वाली मोनालिसा अब एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार मामला प्रेम विवाह, उम्र विवाद का हाई कोर्ट तक पहुंच गया है. वायरल गर्ल मोनालिसा ने अपने पति फरमान खान के खिलाफ दर्ज अपहरण के मामले को चुनौती देते हुए इंदौर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

जन्‍मतिथि को लेकर दायर की याचिका

दर्ज याचिका में दावा किया गया है कि उसकी वास्तविक जन्मतिथि 1 जनवरी 2008 है, जबकि उसके पिता के द्वारा रिकॉर्ड में 1 जनवरी 2009 बताकर उसे नाबालिग दिखाया गया. खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले के दौरान माला बेचते हुए वायरल हुई थी. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद वह रातों-रात चर्चा में आ गई थी और उसे फिल्म का ऑफर भी मिला था.

पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी नाबालिग है

बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उसकी मुलाकात यूपी के बागपत निवासी फरमान खान से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. इसके बाद 11 मार्च 2026 को दोनों ने तिरुवनंतपुरम स्थित अरूमानूर श्री नैनार देवा मंदिर में विवाह कर लिया. इधर मोनालिसा के पिता ने महेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उनकी बेटी नाबालिग है और फरमान खान उसे बहला-फुसलाकर ले गया तथा अपहरण कर शादी की है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने फरमान खान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी.

मोनालिसा ने दायर की हाई कोर्ट में याचिका

अब इस पूरे मामले में नया मोड़ तब आया जब वायरल गर्ल मोनालिसा की ओर से अधिवक्ता बीएल नागर ने इंदौर हाई कोर्ट में याचिका दायर की. याचिका में मध्य प्रदेश शासन, डीजीपी मध्य प्रदेश, डीजीपी केरल और युवती के पिता को पक्षकार बनाया गया है. याचिका में दावा किया गया है कि मोनालिसा की वास्तविक जन्मतिथि 1 जनवरी 2008 है और इसी आधार पर उसके आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड बने हुए हैं.

साथ ही याचिकाकर्ता का आरोप है कि 1 जनवरी 2009 की जन्मतिथि वाला प्रमाण पत्र गलत तरीके से तैयार किया गया है, मेरी शादी को रोकने के लिए बर्थ सर्टिफिकेट फर्जी बनाया गया. याचिका में मांग की गई है कि सक्षम अधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, वास्तविक जन्म प्रमाण पत्र सामने लाया जाए और मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं.

ये भी पढे़ं- क्या प्रेग्नेंट हैं महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा? पति फरमान के दावे से पुलिस हैरान

ज़रूर पढ़ें