MP Budget 2026: पुलिस विभाग में 22 हजार 500 पदों पर भर्ती, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने की घोषणा

MP Budget 2026: मध्य प्रदेश में पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट 2026 पेश करते हुए पुलिस विभाग में 22 हजार 500 पदों पर भर्ती की घोषणा की है.
mp_police_bharti

MP में पुलिस भर्ती

MP Budget 2026: मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ रुपए का बजट पेश कर दिया है. इस बजट में युवाओं को लिए बड़ी घोषणा की गई है. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट पेश करते हुए कहा कि लिस विभाग में 22 हजार 500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है.

पुलिस विभाग में 22 हजार 500 पदों पर भर्ती

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट पेश करते हुए कहा- ‘पुलिस में नई भर्तियों में 22,500 पदों पर चयन के लिए 6 तरीके से भर्ती प्रक्रिया चल रही है. 14 लाख से अधिक ई-समन और वारंट तामील किये गए. ई-विवेचना एप विकासित किया गया है. पुलिसकर्मियों के लिए 11000 नए आवास बनाए गए हैं. 1 अप्रैल 2026 से परिवार पेंशन के अंतर्गत तलाक शुदा पुत्री को भी परिवार पेंशन देने का फैसला लिया गया है.’

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट पेश करते हुए कहा- ‘कुल 22 हजार 500 पदों पर भर्ती की जाएगी. ये भर्तियां अलग-अलग पदों पर चरणबद्ध तरीकों से की जाएंगी.मध्य प्रदेश सरकार पुलिस विभाग की सभी यूनिट्स को मॉडर्न रिसोर्सेज के साथ सुसज्जित कर रही है. इसके लिए इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी कॉम्प्लेक्स भी तैयार किया गया है’

ये भी पढ़ें- MP Budget 2026: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 15 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, बजट में हुआ ऐलान

कानून व्यवस्था के लिए 14306 करोड़ का बजट पेश

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था एंव लोक शांति के लिए 14306 करोड़ का बजट पेश किया. इसके अंतर्गत पुलिस भर्ती, प्रदेश के पुलिसकर्मियों के लिए आवास, पुलिस विभाग की सभी इकाइयों को मॉर्डनाइज और आधुनिक तकनीक शामिल हैं.

इसके अलावा इस बजट में अलग-अलग वर्गों के लिए सरकार ने अपना पिटारा खोला है. रोजगार की बात करें तो पुलिस विभाग में 22,500 पदों के अलावा आंगनबाड़ी में 19000 पदों पर भर्तीयां और 15000 शिक्षकों की भर्ती की भी घोषणा की गई है.

ज़रूर पढ़ें