MP News: ‘राहुल गांधी के इशारे पर AI समिट में गुंडागर्दी की गई’, कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह कांग्रेस पर जमकर बरसे

कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'अगर आप करो तो प्रदर्शन, लेकिन भारतीय जनता पार्टी अपने बचाव में आगे आकर उसको रोके, या प्रतिकार करे तो वो गुंडागर्दी है.'
Cabinet Minister Rakesh Singh (File Photo)

कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह(File Photo)

MP News: दिल्ली में एआई समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के मध्य प्रदेश में प्रोटेस्ट को लेकर सूबे की सियासत गरमा गई है. एमपी के पीडब्ल्यू डी मंत्री राकेश सिंह ने प्रदर्शन वॉर के बीच कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के इशारे पर एआई समिट में कांग्रेस नेताओं ने गुंडागर्दी की.

‘आप करो तो प्रदर्शन हम करें तो गुंडागर्दी’

कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘अगर आप करो तो प्रदर्शन, लेकिन भारतीय जनता पार्टी अपने बचाव में आगे आकर उसको रोके, या प्रतिकार करे तो वो गुंडागर्दी है. कांग्रेस की ये नीति और नियति देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में राजनीति में काम करने वाले लोगों के लिए शर्मनाक है. शर्म की दृष्टि से देखी जाने वाली है.’

‘राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पतन की ओर आगे बढ़ रही’

राकेश सिंह राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साथा. एआई समिट में जहां दुनियाभर के विकसित राष्ट्रों के राष्ट्राध्यक्ष आए. जिसकी सराहना पूरी दुनिया कर रही थी. वहां पर युवा कांग्रेस का राहुल गांधी के इशारे पर गुंडागर्दी करना, तोड़फोड़ करना, ये क्या भारतीय संस्कृति के अनुरूप है. इस तरह का प्रदर्शन करके हमेशा राहुल गांधी ने देश विरोधी गतिविधियों में अपने योगदान को बढ़ावा दिया है. इस बार उन्होंने फिर सिद्ध कर दिया कि भारत का नाम ऊंचा हो, देश का नाम बढ़े ये राहुल गांधी को स्वीकार नहीं है. इसलिए दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्षों के सामने उन्होंने इस तरह की परिस्थितियों का निर्माण उन्होंने किया. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिकात्मक स्वरूप प्रदर्शन कर रहे हैं. कुल मिलाकर राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस दिन प्रतिदिन पतन की ओर आगे बढ़ रही है.’

दिल्ली में एआई समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टीशर्ट उतारकर प्रदर्शन किया था. जिसके विरोध में मध्य प्रदेश में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रोटेस्ट किया. इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी देखी गई. वहीं अब प्रदर्शन को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है.

ये भी पढ़ें: Ujjain: 32 कैंचियों से हेयरकट कर उज्जैन के आदित्य देवड़ा ने रचा इतिहास, कई अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

ज़रूर पढ़ें