मध्य प्रदेश में बढ़ रहा अपराध! एक साल में 33% बढ़े रेप केस, रोजाना 38 महिलाएं हो रहीं लापता, चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने

MP News: मध्य प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. विधानसभा में लगाए गए सवालों में महिलाओं के साथ दुष्कर्म के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट-
mp_crime

MP में बढ़ता अपराध

MP News: मध्य प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. प्रदेश में एक साल में रेप के 33% केस बढ़ गए हैं. वहीं, हर रोज 38 महिलाएं लापता हो रही हैं. यह चौंकाने वाले आंकड़े मध्य प्रदेश विधानसभा में सामने आए हैं. MP विधानसभा मानसून सत्र में कांग्रेस की ओर से लगाए गए सवालों का जवाब देते हुए CM मोहन यादव ने इन आंकड़ों को सामने रखा.

कांग्रेस ने लगाया सवाल

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में राजपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक बाला बच्चन ने सवाल पूछा था कि प्रदेश में 1 जनवरी 2024 से 30 जून 2025 तक कितनी महिलाएं एक महीने से अधिक समय से लापता हैं?

CM मोहन यादव ने दिया जवाब

इस सवाल का जवाब देते हुए CM मोहन यादव ने जानकारी दी कि प्रदेश में 1 जनवरी 2024 से 30 जून 2025 तक 21,175 महिलाएं लापता हुई हैं. इस जवाब के मुताबिक प्रदेश में हर रोज 38 महिलाएं लापता हुई हैं. इस अलावा इस समय सीमा के बीच 10840 महिलाओं और नाबालिगों के साथ दुष्कर्म हुआ. यानी हर रोज प्रदेश में 20 रेप हुए.

रेप केस में 33% की वृद्धि

CM डॉ. मोहन यादव की ओर से पेश किए गए आंकड़ें बेहद चौंकाने वाले हैं. मध्य प्रदेश विधानसभा के पिछले सत्र में पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक 1 जुलाई 2021 से 31 मई 2024 के बीच 28857 महिलाएं और 2944 लड़कियां गायब हुई थी. यानी रोजाना औसतन 28 महिलाएं और 3 लड़कियां गायब हुईं. अब प्रदेश में यह आंकड़ा 35.71% तक बढ़ा है. इसके अलावा प्रदेश में रेप केस में 33% से ज्यादा की वृद्धि हुई है. 21 मई 2024 तक रोजाना प्रदेश में रेप केस की संख्या 15 ही थी.

इन जिलों में सबसे ज्याजा गायब हुई महिलाएं

  • इंदौर में सबसे ज्यादा 2588 महिलाएं गायब हुईं, जिनमें 254 लड़कियां थी
  • भोपाल में 1096 महिलाएं, जिनमें 110 लड़कियां थी.
  • इस दौरान 14456 महिलाओं और लड़कियों से दुष्कर्म हुआ.

ये भी पढ़ें- Love Jihad पर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का बयान, बोले- जिहाद पॉजिटिव शब्द, बीजेपी लोगों का ध्यान भटका रही

साढ़े चार साल में 48 हजार लड़कियां लापता

कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने प्रदेश में जनवरी 2021 से 4 जुलाई 2025 तक लापता बच्चों की जानकारी के संबंध में सवाल पूछा. इसके जवाब में सामने आए आकंड़ों के मुताबिक प्रदेश में साढ़े चार साल में कुल 59,365 बच्चे लापता हुए, जिनमें से 48, 274 लड़किया हैं. इन आकड़ों के मुताबिक रोजाना 34 बच्चे लापता हुए. इनमें से 53 हजार बच्चों को पुलिस ने ढूंढ लिया है, जबकि 6035 बच्चों की तलाश जारी है.

ज़रूर पढ़ें