MP News: BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का दिल्ली दौरा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से करेंगे मुलाकात
हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा
MP News: BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल आज दिल्ली के दौरे पर रहेंगे. हेमंत खंडेलवाल दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ इस दौरान क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल मौजूद रहेंगे.
महिला आरक्षण पर हो सकती है चर्चा
इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है जिसमें से सबसे अहम महिला आरक्षण कानून में बदलाव माना जा रहा है. बता दें के केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण कानून में बदलाव के मसौदे को मंजूरी दे दी है. इस कानूनी सुधार के मुताबिक लोकसभा की सीटें बढ़ाकर 816 करने और 33 प्रतिशत यानी 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने की तैयारी है.
सभी प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक
ऐसा माना जा रहा है कि इसी विषय पर चर्चा करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली में सभी प्रदेश अध्यक्षों की एक बैठक का आयोजन किया हैं. दूसरी तरफ बिहार में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि पहली बार भाजपा का सीएम बनने जा रहा है. ऐसे में नितिन नवीन सभी प्रदेश अध्यक्षों के साथ इस मुद्दे पर भी चर्चा कर सकते हैं.
क्या है नया प्रस्ताव और क्या बदलाव होंगे?
नए प्रस्ताव के तहत लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 816 की जाएंगी. इनमें 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी. इसके साथ ही अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षण का प्रावधान रखा जाएगा. यह पूरा ढांचा महिलाओं को ज्यादा प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है.
ये भी पढे़ं: MP IAS Transfer: एमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 26 आईएएस अफसरों के तबादले, 14 जिलों के बदले कलेक्टर