जापान की टेक्नोलॉजी से बदलेगा Madhya Pradesh! 4 दिवसीय विदेश दौरे से पहले CM मोहन यादव ने कही बड़ी बात
CM मोहन यादव
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) सोमवार को 4 दिवसीय जापान दौरे पर रवाना होंगे. इस दौरान वह टोक्यो, ओसाका और कोबे जैसे प्रमुख शहरों की यात्रा करेंगे. इन शहरों में यात्रा कर जापान के उद्योगपतियों को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में आने के आमंत्रित करेंगे. साथ ही प्रदेश में टेक्नोलॉजी, कृषि, डेयरी एवं फूड प्रोसेसिंग, फिनटेक, आईटी-आईटीईएस, रोबोटिक्स, फार्मास्युटिकल्स, मेडिकल डिवाइस, इलेक्ट्रिक वाहन, ऑटोमोबाइल, एयरोस्पेस, रक्षा सहित पर्यटन जैसे क्षेत्रों पर निवेश के लिए संभावनाओं के बारे में चर्चा भी करेंगे. जापान यात्रा से पहले CM मोहन यादव ने कहा कि जापान टेक्नोलॉजी के लिए अपनी अलग पहचान रखता है. जापान के औद्योगिक घराने भी मध्य प्रदेश से जुड़ें इसके लिए यह जापान यात्रा है.
CM मोहन यादव की 4 दिवसीय जापान यात्रा
CM डॉ. मोहन यादव 27 जनवरी की शाम जापान यात्रा के लिए रवाना होंगे. 27 जनवरी की शाम वह नई दिल्ली से टोक्यों के लिए रवाना होंगे. वह 28 जनवरी को टोक्यो शहर से अपने जापान यात्रा की शुरुआत करेंगे. इसके बाद कोबे और ओसाका का भी दौरा करेंगे. इस दौरान वह जापान के निवेशकों के साथ चर्चा करेंगे. साथ ही 24 और 25 फरवरी को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित करेंगे. इसके बाद 1 फरवरी को वापस भारत लौटेंगे.
जापान यात्रा से पहले बोले CM मोहन यादव
जापान यात्रा से पहले CM डॉ. मोहन यादव ने कहा- ‘फरवरी महीने में आयोजित होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर मीट के लिए आमंत्रित करने जा रहा हूं. जापान टेक्नोलॉजी के लिए अपनी अलग पहचान रखता है. जापान के औद्योगिक घराने भी मध्य प्रदेश से जुड़े इसके लिए यह मेरी जापान यात्रा है. PM मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है. पिछले 1 साल में मध्य प्रदेश में उद्योग के क्षेत्र में काफी काम हुआ है. मध्य प्रदेश में विकास की अपार संभावना है. उद्योग के रास्ते युवाओं को रोजगार में दें यही हमारा प्रयास है.’
टोक्यो से शुरुआत
28 जनवरी की रात 2.25 बजे टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डा पहुंचेंगे
रात 3.45 बजे इम्पीरियल होटल पहुंचेंगे
यहां फ्रेंडस ऑफ MP की जापान टीम से मुलाकात करेंगे
सुबह 9.15 बजे भारतीय राजदूत सीबी जॉर्ज से निवास पर औपचारिक मुलाकात करेंगे
10.15 बजे एडो गावा सिटी स्थित महात्मा गांधी पार्क पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे
11.30 बजे भारतीय दूतावास में आयोजित रोड-शो सेलिब्रेटिंग इंडिया-जापान रिलेशनशिप मध्य प्रदेश में शामिल होंगे
निवेश और साझेदारी की संभावनाओं पर उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे
दोपहर 1.30 से 3 बजे तक उद्योगपतियों से वन टू वन मीटिंग
3.30 बजे भारतीय राजदूत के निवास पर भोज में शामिल होंगे
29 जनवरी को निवेशकों के साथ संवाद
सुबह 7 से 8.30 बजे तक इम्पीरियल होटल में उद्योगपतियों के साथ वन टू वन मीटिंग
जापान के प्रमुख उद्योगपतियों और संगठनों से मुलाकात करेंगे
10.15 बजे टोक्यो स्थित ब्रिजस्टोन हेडक्वाटर्स पहुंचकर उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे
टोक्यो के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे
दोपहर 2 बजे इम्पीरियल होटल पहुंचकर फ्रेंडस ऑफ एमपी के साथ संवाद एवं भोज करेंगे
30 जनवरी को कोबे और ओसाका का दौरा
सुबह 4.30 बजे शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से निकलकर सुबह 8.30 बजे कोबे पहुंचेंगे
सिस्मेक्स कंपनी की साइट का दौरा करेंगे
कोबे से ओसाका के लिए यात्रा के बाद वे पैनासोनिक एनर्जी के अधिकारियों से चर्चा करेंगे
ओसाका में इम्पीरियल होटल में दोपहर 3 बजे मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर विषय पर आयोजित इंटरेक्टिव-सत्र में शामिल होंगे
31 जनवरी को ओसाका में रहेंगे
सुबह 6 से 7 बजे तक मीटिंग
सुबह 7 बजे क्योटो पहुंचेंगे
8 बजे जापान की सांस्कृतिक और औद्योगिक प्रगति को जानने के लिए विभिन्न साइट्स की विजिट करेंगे
दोपहर 2 बजे क्योटो से शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से यात्रा कर शाम 4.30 बजे टोक्यो पहुंचेंगे
1 फरवरी को लौटेंगे स्वदेश
सुबह 4.30 बजे टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे
शाम 5.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे