MP News: नाबालिगों के साथ बढ़ रहे दुष्कर्म को लेकर हिंदू संगठनों ने उठाई आवाज, आरोपियों के मकान तोड़े जाने की मांग

MP News: हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि, ग्वालियर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में 14 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपियों को सख्त सजा दिए जाने की जरूरत है
A 14 year old minor girl was raped in Gwalior.

ग्वालियर में हिंदू संगठनों ने 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपियों के मकान तोड़े जाने की मांग की.

MP News: ग्वालियर में हिंदू संगठनों ने 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपियों के मकान तोड़े जाने की मांग की है. ग्वालियर में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आज एसपी को ज्ञापन देकर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि, ग्वालियर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में 14 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपियों को सख्त सजा दिए जाने की जरूरत है. 14 साल की नाबालिक छात्रा को धर्म विशेष के युवक ने होटल में ले जाकर मारपीट कर रेप किया. इस घटना के मुख्य आरोपी समीर खान पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था. वहीं इस मामले का सह-आरोपी साहिल खान अभी फरार है.

ये भी पढ़ें: स्मार्ट सिटी सतना में तालाब की मेढ़ टूटने से घरों में घुसा पानी, 3 दिन के बाद भी पूरा पानी नहीं निकला, महामारी और संक्रमण का भी बढ़ा खतरा

आरोपी समीर खान पर कार्रवाई की मांग

हिंदू संगठनों का कहना है कि मुख्य आरोपी समीर खान का मकान तोड़े जाने की कार्रवाई की जानी चाहिए. इसके साथ ही जनकगंज और माधवगंज इलाके में भी वर्ग विशेष के लोगों के द्वारा हिंदू समाज की बेटियों के साथ छेड़छाड़, हमले और अन्य मामलों में फरार आरोपी बेखौफ घूम रहे हैं. इनकी भी जल्दी गिरफ्तारी की जाना चाहिए. एसपी ने हिंदू संगठनों को इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें